आपसी रंजिश में ली जान, सिंधी बाजार में मर्डर

आपसी रंजिश में ली जान, सिंधी बाजार में मर्डर

उदयपुर 17 अप्रैल 2019, शहर में आज एक सन्सनीखेज घटना में घंटाघर स्थित सिंधी बाजार में आपसी रंजिश के चलते एक व्

 

आपसी रंजिश में ली जान, सिंधी बाजार में मर्डर

उदयपुर 17 अप्रैल 2019, शहर में आज एक सन्सनीखेज घटना में घंटाघर स्थित सिंधी बाजार में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को चाकुओ से गोदकर कत्ल कर डाला। घटना आज रात साढ़े आठ बजे की है। सिंधी बाजार स्थित एस कुमार टेलर्स नामक दुकान के संचालक सत्यप्रकाश सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह तंवर उर्फ़ कान्हा को दुकान मालिक के उदय सिंह के भतीजे राजकुमार उर्फ़ प्रिंस ने पुरानी रंजिश और दुकान को लेकर विवाद के चलते चाकुओ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मृतक देवेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर आरोपी प्रिंस मौके पर से फरार हो गया। दुकान पर घटना के समय मौजूद देवेंद्र के पिता ने लोगो की मदद से देवेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब आरोपी प्रिंस की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर 6 की निवासी देवेन्द्र सिंह उर्फ कान्हा तंवर पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने सिंधी बाजार में एस के कुमार टेलर्स नामक दुकान का संचालक है। देवेंद्र ने यह दुकान उदय सिंह मेहता से किराए पर ली हुई है। दुकान मालिक उदय सिंह इसी दुकान के उपर बने मकान में निवासरत है। कुछ समय से इस दुकान को लेकर देवेन्द्र सिंह और उदय सिंह में विवाद चल रहा था।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

आज शाम को देवेन्द्र सिंह और उसके पिता दुकान पर काम कर कर रहे थे, उसी वक्त उदय सिंह के भतीजे प्रिंस ने विवाद के चलते झगड़ा किया और देवेन्द्र सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में देवेन्द्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal