सिंधी बाजार हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त प्रिंस गिरफ्तार

सिंधी बाजार हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त प्रिंस गिरफ्तार

उदयपुर 19 अप्रैल 2019, शहर में दो दिन पहले एक सन्सनीखेज घटना में घंटाघर स्थित सिंधी बाजार में आपसी रंजिश के चलते चाकुओ से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त प्रिंस उर्फ़ राजकुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। सिंधी बाजार स्थित एस कुमार टेलर्स नामक दुकान के संचालक सत्यप्रकाश सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह तंवर उर्फ़ कान्हा को दुकान मालिक के उदय सिंह के भतीजे राजकुमार मेहता उर्फ़ प्रिंस ने पुरानी रंजिश और दुकान को लेकर विवाद के चलते चाकुओ से ताबड़तोड़ हमला कर कत्ल कर दिया था।

घंटाघर पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम बिश्नोई ने बताया की थाना प्रतापनगर में तैनात कांस्टेबल खुमाण सिंह को मुखबिर के ज़रिये अभियुक्त के बारे में सुचना मिली जिसके आधार पर राजकुमार मेहता उर्फ़ प्रिंस को उसके ठिकाने से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है की हिरणमगरी सेक्टर 6 की निवासी देवेन्द्र सिंह उर्फ कान्हा तंवर पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने सिंधी बाजार में एस के कुमार टेलर्स नामक दुकान का संचालक है। देवेंद्र ने यह दुकान उदय सिंह मेहता से किराए पर ली हुई है। दुकान मालिक उदय सिंह इसी दुकान के उपर बने मकान में निवासरत है। कुछ समय से इस दुकान को लेकर देवेन्द्र सिंह और उदय सिंह में विवाद चल रहा था।

आपसी रंजिश में ली जान, सिंधी बाजार में मर्डर

हत्या वाली शाम को देवेन्द्र सिंह और उसके पिता दुकान पर काम कर कर रहे थे, उसी वक्त उदय सिंह के भतीजे प्रिंस ने विवाद के चलते झगड़ा किया और देवेन्द्र सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal