7 साल के लड़के से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार

उदयपुर 26 अप्रैल 2019, उदयपुर शहर की अम्बामाता थाना पुलिस ने सात वर्षीय बालक को डरा धमका कर अप्राकृतिक मैथुन करने वाले दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बालक के पिता ने 21 अप्रैल को रिपोर्ट दी थी उसके सात वर्षीय बच्चा घर के बाहर कॉलोनी में सुबह खेल रहा था की पड़ोस में रहने वाले युवक ने आम खिलाने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर डरा धमका कर जबरन दुष्कर्म किया।

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देश पर अम्बामाता थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह आईपीएस (प्रशिक्षु) ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर आरोपी मुकेश नाथ पुत्र भगा नाथ कालबेलिया उम्र 19 साल निवासी कालबेलिया कॉलोनी 80 फिट रोड उदयपुर को गिरफ्तार किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने पीड़ित बालक का मेडिकल कर इलाज करवा रही है वहीँ आरोपी से इस मामले में अनुसन्धान जारी है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal