सिटी पैलेस में अश्व पूजन

ashwa-pujan1

उदयपुर सिटी पैलेस में आज नवमी के दिन पारंपरिक रूप से अश्व पूजन किया गया नक्कारे, शहनाई, बैंड बाजों पर रजवाड़ी गीत के साथ, शाही बग्घी में सवार होकर श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ माणक चौक पहुंचे और उन्होंने अश्वों का पूजन किया।

पारंपरिक पहनावे में गणमान्य नागरिक ही नहीं, विदेशी मेहमान भी यहां आमंत्रित थे। महाराणा ऑफ मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से यह पूजा उत्सव रखा गया। राजपरिवार के पुरोहित, कर्मांत्री और ज्योतिषियों ने नख-शिख आभूषणों, कांठी, सुनहरे छोगों, मुखभूषण, लगाम आदि से सज्जित पांच अश्वों राजतिलक, राजरूप, तरंगिणी, अश्वराज और राजस्वरूप को पायगा की हथणी की नाल तक लाने का आह्वान किया।

यहां पर राजसी वेश में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ बैठे थे। उन्होंने अक्षत, कुंकुम चढ़ाकर अश्वों की आरती की। नए आभूषण, वस्त्रादि अर्पित किए और आहार दिया, ज्वार धारण करवाई। बाद में, उपस्थित मेहमानों ने श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ को नजराना पेश किया।

उन्होंने बैंड वादकों, पैलेस गार्ड की सलामी भी ली। इसके अलावा इस समारोह में 12 अन्य घोड़े भी लाए गए। इस समारोह में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के ट्रस्टी लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ सहित मेवाड़ के पूर्व ठिकानेदार एवं विदेशी मेहमान उपस्थित थे। समारोह का संचालन सोनिका सोनी ने किया।

अश्व पूजन मेवाड़ के सालो पुरानी परंपरा है जब स्थानीय सेना में पदाति सैन्य बल, गजाति के साथ ही अश्व बल को पर्याप्त महत्व दिया गया था। दशहरे की पूर्व संध्या पर अश्व बल को सम्मान के रूप में उनके पूजन की परंपरा चली। इस खास आयोजन के लिए माणक चौक, नगीनाबाड़ी, नाहरों का दरीखाना आदि को राजसी अंदाज में सजाया गया था।

 




और पढ़ें:

बच्चों के लिये ऐक्सिस बैंक द्वारा अखिल भारतीय पेंटिंग प्रतियोगिता 'स्प्लैश' का आयोजन
दावों की धज्जियां उड़ाते नगर परिषद कर्मचारी
देश में गुणवत्ता आधारित सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं की महती जरूरत: डॉ. जोशी
उदयपुर से अपहृत बालक अहमदाबाद में मिला, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान का होली मिलन समारोह

अपने विचार लिखें

*

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)