भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी नवम्बर माह के अंतिम रविवार को उदयपुर में आयोजित होगी । बैठक में संपूर्ण प्रदेश से व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे ।
प्रकोष्ठ के उदयपुर संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत ने गुरुवार को राजसमन्द में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की, और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया । कृष्णावत ने बताया की बैठक तीन सत्रों में आयोजित होगी जिसमें प्रदेश के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है । उदयपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने से संभाग भर के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है ।
गुरुवार को आयोजित बैठक में विनोद बंसल, महावीर जैन, घनश्याम सिंह सहित कई पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे ।
