
उदयपुर के दाउदी बोहरा समुदाय ने आज ईद उल अधा मनाई । बलिदान और त्याग का प्रतीक यह त्यौहार हर साल इस्लामिक तीर्थ हज के पूरे होने की ख़ुशी में मनाया जाता है, वहीँ मुस्लिम समुदाय कल शुक्रवार २६ अक्टूबर को ईद उल अधा मनाएगा ।
बोहरा समुदाय की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज़ सुबह सूर्योदय के बाद हुई, नमाज़ बाद समुदाय के लोगो ने एक दुसरे को ईद की बधाइयाँ दी और क़ुरबानी की प्रथा को पूरा किया, ईद उल अधा से जुडी कई एतिहासिक घटनाएँ है जिसमे से सबसे अहम् घटना इब्राहीम नबी और उनके बेटे इस्माइल नबी की है जिन्होंने ईश्वर के आदेश की पालना करते हुए अपने बेटे इस्माइल की क़ुरबानी देने लगे पर ईश्वर ने इस्माइल को बचा दिया और उनकी जगह एक दुम्बा रख दिया ।
इश्वर को दिए गए बलिदान की याद में हर साल लाखो मुस्लमान हज के लिए मक्का जाते है और हज के बाद ईद उल अधा मनाई जाती है ।
उदयपुर का मुसलमान समुदाय २७ अक्टूबर को ईद मनायेगा, खुतबे की नमाज़ पलटन की मस्जिद पर होगी । त्यौहार के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है ।
