दो दिन से लापता शख्स की लाश फतेहसागर से मिली

दो दिन से लापता शख्स की लाश फतेहसागर से मिली

उदयपुर 26 जून 2019, शहर के बोहरवाड़ी क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता शख्स की लाश आज फतहसागर झील से निकाली गई। मामला सम्भवतया आत्महत्या का बताया जा रहा है। 60 वर्षीय यह शख्स पिछले दो दिन से घर से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशांन था।

अम्बामाता थाना पुलिस के कँवर सिंह के अनुसार आज दोपहर में स्वरूपसागर फतेहसागर लिंक चैनल के निकट काले किवाड़ पर लगभग दो फिट पानी में औंधे मुंह गिरे हुए एक अधेड़ व्यक्ति की लाश को पानी से बाहर निकला गया। मृतक व्यक्ति की पहचान बोहरवाड़ी निवासी अहमद अत्तारी पुत्र शफी मोहम्मद अत्तारी निवासी नजम मार्ग बोहरवाड़ी के रूप में की गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने लाश को बाहर निकालकर एमबी अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसका पोस्ट मार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal