जानलेवा हमले, अवैध धारदार हथियार लेकर घूमते शातिर बदमाश गिरफ्तार

जानलेवा हमले, अवैध धारदार हथियार लेकर घूमते शातिर बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर 8 जून 2019, उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना पुलिस ने गोगुन्दा हाइवे पर एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों में से एक अभियुक्त को निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार किया है। जबकि दुसरे अभियुक्त की तलाश जारी है। वहीँ शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गोगुन्दा पुलिस थानाधिकारी धनपत ने बताया की आज से 5-6 दिन पहले निम्बाहेड़ा निवासी लोकेश गर्ग पुत्र घनश्याम गर्ग अपने दोस्त रफीक शाह और सुनील जटिया के साथ कार में पिंडवाड़ा की तरफ निकले। रास्ते में गोगुन्दा से वापस आते समय हाइवे पर चलती कार में जान से मारने की नियत से सुनील और रफीक ने लोकेश पर चाक़ू से आधा दर्जन घाव कर घायल कर दिया और लोकेश को मृत समझकर चलती कार से नीचे फ़ेंक दिया। पुलिस ने उक्त मामले में 40 वर्षीय रफीक शाह पुत्र शकूर शाह निवासी निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया है जबकि सुनील जटिया की तलाश जारी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की राजू उर्फ़ राजेंद्र पुत्र कन्हैयालाल मीणा उम्र 22 साल निवासी पहाड़ी सराड़ा एवं थावरा मीणा पुत्र रूपजी मीणा उम्र 25 साल निवासी कड़ा की भागल सराड़ा को को धारदार हथियार समेत गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों पर जिले के विभिन्न थानो में चोरी, मारपीट, लूट, नकबजनी और चैन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal