फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों पर रास्ता जाम करने का मुक़दमा

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों पर रास्ता जाम करने का मुक़दमा

शहर के फतेहपुरा साइफन पर खस्ताहाल सड़को, गड्डे और सड़क ऊपर निरन्तर उड़ती धुल मिटटी से परेशान क्षेत्र के व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए 14 अक्टूबर 2019 को फतेहपुरा चौराहा पर मानव श्रंखला बनाकर कुछ देर के लिए रास्ता जाम कर दिया था। जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए व्यापारियों के खिलाफ रास्ता जाम करने का आरोप लगाकर मुक़दमा कर दिया।

 

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों पर रास्ता जाम करने का मुक़दमा

उदयपुर 17 अक्टूबर 2019। शहर के फतेहपुरा साइफन पर खस्ताहाल सड़को, गड्डे और सड़क ऊपर निरन्तर उड़ती धुल मिटटी से परेशान क्षेत्र के व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए 14 अक्टूबर 2019 को फतेहपुरा चौराहा पर मानव श्रंखला बनाकर कुछ देर के लिए रास्ता जाम कर दिया था। जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए व्यापारियों के खिलाफ रास्ता जाम करने का आरोप लगाकर मुक़दमा कर दिया।

कल क्षेत्र के व्यापारियों ने उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को ज्ञापन सौंप कर राहत देने की मांग की।

फतेहपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरीश श्रीमाली ने बताया की टूटी सड़को से होने वाली समस्या और उड़ती धुल से परेशान होने और अधिकारियो की ओर से आश्वासन देने के बाद भी सड़को की मरम्मत नहीं होने पर मजबूरन रास्ता रोकना पड़ा।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

उल्लेखनीय है की फतेहपुरा साइफन के व्यापारी वर्ग ने टूटी फूटी और खस्ताहाल सड़को से परेशान होकर 14 अक्टूबर 2019 को करीब 10 बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक व्यापारियों ने जाम लगाकर प्रशासन, यूआईटी और नगर निगम के महापौर और अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारे लगाए थे। पिछले माह की 18 तारीख भी फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन किया था लेकिन नतीजा सिफर रहा था।

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़को को लेकर फ़तेहपूरा चौराहा किया जाम

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal