शहर के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता शिव किशोर सनाढ्य का निधन

शहर के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता शिव किशोर सनाढ्य का निधन

उदयपुर 18 मार्च 2019, उदयपुर शहर के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता शिव किशोर सनाढ्य का देहांत उदयपुर के जीबीएच अमेरिकन अस्‍पताल में आज सोमवार दोपहर को हो गया। अस्‍पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्‍टर एसके कौशिक और कमलेश दवे के नेतृव में उनका उपचार चल रहा था।

उल्लेखनीय है की दिवंगत नेता उदयपुर शहर के लिए दो बार विधायक चुने जा चुके है। 1990 और 1993 में वह भाजपा के टिकट पर शहर के विधायक चुने जा चुके है। सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक शिव किशोर सनाढ्य वास्तविक कर्म योद्धा थे। जिन्होनें इमानदारी व राजनीति में शुचिता की मिसाल कायम की है।

शिवकिशोर सनाढ्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री व राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि शिवकिशोर सनाढ्य सादगी, सरलता व सहजता की प्रतिमूर्ति थे। वे सफल शिक्षक नेता ही नही अपितु कुशल प्रशासक भी थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी अनिल चतुर्वेदी, भाजयुमो पूर्व प्रदेेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द दीक्षित, पूर्व पार्षद चेतन सनाढ्य, रेखा उंटवाल, आशा गेलड़ा युआईटी पूर्व ट्रस्टी गुरप्रीतसिंह सोनी, आजाद उदावत, के.एल. समदानी, भाजपा अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरेशी आदि नें निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिवकिशोर सनाढ्य जैसा आदर्शवादी नेता के नेतृत्व की कमी बहुत खलेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal