उदयपुर में कटारिया जीते, जिले की आठ में से छह पर भाजपा, राज्य की घोषित 91 सीट में से 51 कांग्रेस और 29 भाजपा ने जीती

उदयपुर में कटारिया जीते, जिले की आठ में से छह पर भाजपा, राज्य की घोषित 91 सीट में से 51 कांग्रेस और 29 भाजपा ने जीती

आज राज्य विधानसभा के चुनावी नतीजो में उदयपुर शहर में गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस की गिरिजा व्यास को हराकर अपना दबदबा कायम रखा है। जबकि उदयपुर ग्रामीण पर फूलचंद मीणा ने कांग्रेस के विवेक कटारा को, मावली से भाजपा के धर्मनारायण जोशी ने कांग्रेस के पुष्कर डांगी को, झाड़ोल में भाजपा के बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस के सुनील भजत को, गोगुन्दा में भाजपा के प्रताप भील ने कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया को, सलुम्बर में भाजपा के अमृत लाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर मीणा को हराया। कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों वल्ल

 

उदयपुर में कटारिया जीते, जिले की आठ में से छह पर भाजपा, राज्य की घोषित 91 सीट में से 51 कांग्रेस और 29 भाजपा ने जीती

आज राज्य विधानसभा के चुनावी नतीजो में उदयपुर शहर में गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस की गिरिजा व्यास को हराकर अपना दबदबा कायम रखा है। जबकि उदयपुर ग्रामीण पर फूलचंद मीणा ने कांग्रेस के विवेक कटारा को, मावली से भाजपा के धर्मनारायण जोशी ने कांग्रेस के पुष्कर डांगी को, झाड़ोल में भाजपा के बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस के सुनील भजत को, गोगुन्दा में भाजपा के प्रताप भील ने कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया को, सलुम्बर में भाजपा के अमृत लाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर मीणा को हराया। कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों वल्लभनगर और खेरवाड़ा से बढ़त मिली है। खेरवाड़ा से डॉ दयाराम परमार ने भाजपा के नानालाल अहारी को और वल्लभनगर में कांग्रेस के गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने जनता सेना के रणधीर सिंह भिंडर पर बढ़त बनाई हुई है।

राज्य की 199 सीटों की बात की जाए तो कांग्रेस अब तक घोषित नतीजों में 51 सीट जीत चुकी है जबकि 50 सीट पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे है। यानि की बहुमत से सिर्फ एक सीट की बढ़त मिली हुई है। जबकि भाजपा 29 सीट जीत चुकी है और 44 सीट पर उनके उम्मीदवार आगे चल रहे है। अन्य में भारत ट्राइबल पार्टी एक, बसपा एक और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी बेनीवाल समेत दो सीट जीत चुकी है। इस प्रकार अन्य और निर्दलीय मिलाकर 25 सीटों पर काबिज़ होते दिखाई दे रहे है। यदि कांग्रेस को बहुमत से 2-4 सीट चाहिए होगी तो उसकी पूर्ति यहीं से होगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 67 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर है। तेलंगाना मे सत्तारूढ़ के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में टीआरएस 119 सीटों में से 88 सीटों पर वापसी कर रही है। मिजोरम में मिज़ो नेशनल फ्रंट ने 40 में से 26 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। मध्य प्रदेश में स्थिति रोचक बानी हुई कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस बढ़ती हुई नज़र आ रही है फ़िलहाल 230 सीटो में से कांग्रेस 112 और भाजपा 110 पर बढ़त बांये हुए है। यहाँ ऊँट किसी भी करवट बैठ सकता है।

S.No Seat/Candidate Party 1 भरतपुर से डॉ. सुभाष गर्ग आरएलपी 2 खींवसर से हनुमान बेनीवाल आरएलपी 3 सादुलपुर से कृष्णा पूनिया कांग्रेस 4 सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल कांग्रेस 5 पिलानी से जेपी चंदेलिया कांग्रेस 6 नावा से कांग्रेस के महेंद्र सिंह जीते कांग्रेस 7 करणपुर से कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर जीते कांग्रेस 8 टोडाभीम से कांग्रेस के पृथ्वीराज जीते कांग्रेस 9 सहाडा से कांग्रेस के कैलाश चंद त्रिवेदी जीते कांग्रेस 10 तारानगर से कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया जीते कांग्रेस 11 जमवारामगढ़ से कांग्रेस के गोपाल मीणा जीते कांग्रेस 12 खेतड़ी से कांग्रेस के जितेंद्र सिंह जीते कांग्रेस 13 बायतू से कांग्रेस के हरीश चौधरी जीते कांग्रेस 14 बांदीकुई से कांग्रेस के गजराज खटाना जीते कांग्रेस 15 नाथद्वारा से कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी जीते कांग्रेस 16 बाड़ी से कांग्रेस के गिर्राज सिंह जीते कांग्रेस 17 बारां-अटरू से कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल जीते कांग्रेस 18 किशनगंज से कांग्रेस की निर्मला सहरिया जीतीं कांग्रेस 19 डीग-कुम्हेर से कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह जीते कांग्रेस 20 लाडनूं से कांग्रेस के मुकेश कुमार जीते कांग्रेस 21 बगरू से कांग्रेस की गंगादेवी जीतीं कांग्रेस 22 आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान जीते कांग्रेस 23 सांचौर से कांग्रेस के सुखराम विश्नोई जीते कांग्रेस 24 लाडनूं से कांग्रेस के मुकेश कुमार जीते कांग्रेस 25 बगरू से कांग्रेस की गंगादेवी जीतीं कांग्रेस 26 आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान जीते कांग्रेस 27 बामनवास से कांग्रेस की इंद्रा मीणा जीतीं कांग्रेस 28 लालसोट से कांग्रेस के प्रसादीलाल मीणा जीते कांग्रेस 29 बानसूर से कांग्रेस की शकुंतला रावत जीतीं कांग्रेस 30 चाकसू से कांग्रेस के वेद प्रकाश जीते कांग्रेस 31 बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला जीते कांग्रेस 32 राजाखेड़ा से कांग्रेस के रोहित बोहरा जीते कांग्रेस 33 ओसियां से कांग्रेस की दिव्या मदेरणा जीतीं कांग्रेस 34 नवलगढ़ से कांग्रेस के राजकुमार शर्मा जीते कांग्रेस 35 झुंझुनूं से कांग्रेस के ब्रजेंद्र सिंह ओला जीते कांग्रेस 36 टोंक से कांग्रेस के सचिन पायलट जीते कांग्रेस 37 सरदारपुरा सीट से कांग्रेस के अशोक गहलोत जीते कांग्रेस 38 झोटवाड़ा से कांग्रेस के लालचंद कटारिया जीते कांग्रेस 39 कठूमर से कांग्रेस के बाबूलाल जीते कांग्रेस 40 लोहावट से कांग्रेस के किसनाराम विश्नोई जीते कांग्रेस 41 केकड़ी से कांग्रेस के रघु शर्मा जीते कांग्रेस 42 जैसलमेर से कांग्रेस के रूपाराम धनदेव जीते कांग्रेस 43 कोटा उत्तर से कांग्रेस के शांति धारीवाल जीते कांग्रेस 44 मसूदा से कांग्रेस के राकेश पारीक जीते कांग्रेस 45 खाजूवाला से कांग्रेस के गोविंदराम जीते कांग्रेस 46 अंता से कांग्रेस के प्रमोद जैन जीते कांग्रेस 47 खंडार से कांग्रेस के अशोक बैरवा जीते कांग्रेस 48 अलवर ग्रामीण से कांग्रेस के टीकाराम जूली जीते कांग्रेस 49 बाड़मेर से कांग्रेस के मेवाराम जीते कांग्रेस 50 सिविल लाइन से कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास जीते कांग्रेस 51 परबतसर से कांग्रेस के रामनिवास गवारिया जीते कांग्रेस 52 निवाई से कांग्रेस के प्रशांत बैरवा जीते कांग्रेस 53 कामां से कांग्रेस की जाहिदा खान जीती कांग्रेस 54 गंगापुर से निर्दलीय उम्मीदवार रामकेश मीणा जीते निर्दलीय 55 बस्सी से निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण मीणा जीते निर्दलीय 56 दूदू से निर्दलीय उम्मीदवार बाबूलाल नागर जीते निर्दलीय 57 थानागाजी से निर्दलीय उम्मीदवार कांति प्रसाद जीते निर्दलीय 58 किशनगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश टांक जीते निर्दलीय 59 नगर से निर्दलीय उम्मीदवार वाजिब अली जीते निर्दलीय 60 सिरोही से निर्दलीय उम्मीदवार संयम लोढ़ा जीते निर्दलीय 61 उदयपुरवाटी से बसपा के राजेंद्र सिंह गुड्डा जीते बसपा 62 डूंगरपुर के चौरासी से बीटीपी के राजकुमार जीते बीटीपी 63 बाली से बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह जीते भाजपा 64 मकराना से बीजेपी के रूपाराम जीते भाजपा 65 चूरू से भाजपा के राजेंद्र राठौड़ जीते भाजपा 66 चोमू से भाजपा के रामलाल शर्मा जीते भाजपा 67 अलवर शहर से भाजपा के संजय शर्मा जीते भाजपा 68 राजसमंद से बीजेपी की किरण मोहश्वरी जीतीं भाजपा 69 आमेर से भाजपा के डॉ. सतीश पूनिया जीते भाजपा 70 पीलीबंगा से भाजपा के धर्मेंद्र जीते भाजपा 71 धौलपुर से भाजपा की शेभारानी कुशवाह जीतीं भाजपा 72 रेवदर से भाजपा के जगसीराम जीते भाजपा 73 फलौदी से बीजेपी के पब्बाराम विश्नोई जीते भाजपा 74 ब्यावर से भाजपा के शंकर सिंह रावत जीते भाजपा 75 बीकानेर पूर्व से बीजेपी की सिद्धि कुमारी जीतीं भाजपा 76 रतनगढ़ से भाजपा के अभिनेष महर्षि जीते भाजपा 77 लाडपुरास से भाजपा की कलपना देवी जीतीं भाजपा 78 मालपुरा से भाजपा के कन्हैयालाल जीते भाजपा 79 विद्याधर नगर से भाजपा के नरपत सिंह राजवी जीते भाजपा 80 उदयपुर से भाजपा के गुलाबचंद कटारिया जीते भाजपा 81 सांगानेर से भाजपा के अशोक लाहोटी जीते भाजपा 82 मालवीय नगर से कालीचरण सराफ जीते भाजपा 83 नोखा से बीजेपी के बिहारी लाल विश्नोई जीते भाजपा 84 जालोर से भाजपा के जोगेश्वर गर्ग जीते भाजपा 85 झालरापाटन से भाजपा की वसुंधरा राजे जीतीं भाजपा 86 अलवर शहर से बीजेपी के संजय शर्मा जीते भाजपा 87 चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के चंद्रभान सिंह जीते भाजपा 88 डग से भाजपा के कालूराम मेघवाल जीते भाजपा 89 अजमेर उत्तर से भाजपा के वासुदेव देवनानी जीते भाजपा 90 पिंडवाड़ा से भाजपा के समाराम गरासिया जीते भाजपा 91 शाहपुरा से भाजपा के कैलाशचंद मेघवाल जीते भाजपा

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal