लेकसिटी ओपन दीपावली शतरंज प्रतियोगिता 30 अक्टुबर को

लेकसिटी ओपन दीपावली शतरंज प्रतियोगिता 30 अक्टुबर को

चेस इन लेकसिटी व भास्करन चेस एकेडमी की मेजबानी मे लेकसिटी ओपन दीपावली शतरंज प्रतियोगिता 30 अक्टुबर बुधवार को भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम, सेलिब्रेशन माॅल के सामने मे शुरू होगी।

 

लेकसिटी ओपन दीपावली शतरंज प्रतियोगिता 30 अक्टुबर को

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी व भास्करन चेस एकेडमी की मेजबानी मे लेकसिटी ओपन दीपावली शतरंज प्रतियोगिता 30 अक्टुबर बुधवार को भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम, सेलिब्रेशन माॅल के सामने मे शुरू होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त 1 दिवसीय प्रतियोगिता मे 108 ट्राॅफी दी जाएगी। 1 दिवसीय इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 18 हजार रूपये होगी। व सभी खिलाड़ियो के लंच की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे वर्ग अ अण्डर 11, 9, 7, 5 व वर्ग ब मे सीनियर वर्ग, अण्डर 19, 17, 15, 13, मे प्रथम से 6वे स्थान स्थान तक नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

सचिव विकास साहु ने बताया की प्रतियोगिता का पहला चक्र 10ः00 बजे से खेला जाएगा। उक्त प्रतियोगिता स्विस पद्धति के अंतर्गत 5 चक्रो मे खेली जाएगी। इस 1 दिवसीय प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे प्रथम से 6वे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को पुरूस्कार तथा शेष सभी खिलाड़ियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शहर के इच्छुक खिलाड़ी, विद्यालय व महाविद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय पर 29 अक्टुबर तक जमा करा सकते है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal