नगर निगम उदयपुर के 70 वार्डाें के चुनाव के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

नगर निगम उदयपुर के 70 वार्डाें के चुनाव के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

उदयपुर, 18 सितम्बर 2019 आगामी नगर निगम आम चुनाव के तहत उदयपुर नगर निगम व कानोड नगर पालिका के लिए वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 

नगर निगम उदयपुर के 70 वार्डाें के चुनाव के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

उदयपुर, 18 सितम्बर 2019 आगामी नगर निगम आम चुनाव के तहत उदयपुर नगर निगम व कानोड नगर पालिका के लिए वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निगम के 70 वार्डों में से 44 पद पर सामान्य वर्ग (General), 15 पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 4 पर अनुसूचित जाति (SC) व 7 पदों पर अनुसूचित जनजाति (ST) के प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।

इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, समाजसेवी पंकज कुमार शर्मा, विवेक कटारा, कुंतीलाल जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम प्रशासन) नरेश बुनकर, नगर निगम उपायुक्त अनिल शर्मा, निर्वाचन अनुभाग के महामाया प्रसाद चौबीसा, मोहन सोनी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

37 पुरूष एवं 23 महिला प्रत्याशी लडेंगे चुनाव

नगर निगम के सभी 70 वार्डों की आयोजित वर्गवार लॉटरी प्रक्रिया के तहत उदयपुर निगम क्षेत्र के 37 वार्डों में पुरूष प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे जबकि 23 वार्डों में महिला प्रत्याशी चुनाव लडेगी।

वर्गवार आंकडों के अनुसार निगम क्षेत्र में वार्ड 2334 से अनुसूचित जाति (SC) , वार्ड 9 से अनुसूचित जनजाति (ST) , वार्ड 5, 63, 52, 31 व 66 से ओबीसी तथा वार्ड 67, 20, 27, 21, 15, 60, 54, 35, 62, 49, 48, 56, 24, 68 व 58 से सामान्य वर्ग (General) की महिला प्रत्याशी चुनाव लडे़ंगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वहीं वार्ड संख्या 6, 16, 33, 42 व 43 से अनुसूचित जाति (SC), वार्ड संख्या 1, 11 व 70 से अनुसूचित जनजाति (ST) , वार्ड संख्या 4, 7, 8, 10, 13, 19, 26, 40, 46 व 61 से ओबीसी व वार्ड संख्या 2, 3, 12, 14, 17, 18, 22, 25, 28, 29, 30, 32, 36, 37, 38, 39, 41, 44, 45, 47, 50, 51, 53, 55, 57, 59, 64, 65 व 69 के लिए सामान्य वर्ग (General) पुरूष प्रत्याशी चुनाव लडेंगे।

नगर पालिका कानोड की लॉटरी

इसी क्रम में नगर पालिका कानोड के वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के तहत 20 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें वार्ड 1 के लिए सामान्य पुरूष, वार्ड 2 सामान्य महिला, वार्ड 3 अजा पुरूष, वार्ड 4 अजजा महिला, वार्ड 5 व 6 अजजा पुरूष, वार्ड 7 सामान्य महिला, वार्ड 8 व 9 सामान्य पुरूष, वार्ड 10 अन्य पिछड़ा वर्ग पुरूष, वार्ड 11 के लिए सामान्य महिला, वार्ड 12 अजा महिला, वार्ड 13 व 14 ओबीसी पुरूष, वार्ड 15 अजा पुरूष, वार्ड 16 व 17 सामान्य पुरूष, वार्ड 18 ओबीसी महिला तथा वार्ड 19 व 20 के लिए सामान्य पुरूष चुनाव लड़ेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal