15 साल दिल्ली की सीएम रही शीला दीक्षित का निधन

15 साल दिल्ली की सीएम रही शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का आज शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में निधन हो गया। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार थीं। फिलहाल वह दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थी। शीला दीक्षित देश की राजधानी दिल्ली की पूर्व सीएम रह चुकी है उन्होंने 15 साल तक दिल्ली की कमान संभाली है।

 

15 साल दिल्ली की सीएम रही शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का आज शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में निधन हो गया। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार थीं। फिलहाल वह दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थी। शीला दीक्षित देश की राजधानी दिल्ली की पूर्व सीएम रह चुकी है उन्होंने 15 साल तक दिल्ली की कमान संभाली है।

81 वर्षीया शीला दीक्षित का निधन दिल की बीमारी के चलते हुआ। 15 साल तक राजधानी की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के नाम सबसे ज्यादा वक्त तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। बता दें कि अपने निधन से कुछ दिनों पहले तक वह राजनीति में खासी ऐक्टिव थीं और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी।

यही नहीं कांग्रेस पार्टी दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें सीएम के चेहरे के तौर पर उतारने की तैयारी में भी थी। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार की विदाई के बाद केरल की राज्यपाल भी रही चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी पेश किया था। शीला को हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार का करीबी माना जाता था।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि उन्हें शनिवार सुबह भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी स्थिति गंभीर थी। डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में कई डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन उन्हें दोपहर में एक बार फिर से दिल का दौरा पड़ा और दोपहर 3:55 पर उनका निधन हो गया।

दिल्ली में विकास की राजनीति का चेहरा थीं शीला

शीला दीक्षित को समन्वयवादी राजनीति और विकास का चेहरा माना जाता रहा है। दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार हो या फिर बारापूला जैसे बड़े रोड नेटवर्क उन्हीं की देन माने जाते हैं। दिल्ली में उनके सहयोगी मंत्री रहे महाबल मिश्रा ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देते हुए कहा उनके निधन से हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

“शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए। उनके परिवार और समर्थकों को मेरी सांत्वना। ओम शांति।” पीएम नरेंद्र मोदी

“दिल्ली की पूर्व सीएम और सीनियर नेता शीला दीक्षित के निधन की खबर से दुखी हूं। उनका कार्यकाल दिल्ली में बदलाव का दौर था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार और साथियों के प्रति संवेदनाएं।” माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

“शीला जी के निधन की खबर से मैं बेहद दुखी हैं। वह कांग्रेस की एक प्यारी बेटी थीं, जिनसे व्यक्तिगत तौर पर मेरे संबंध थे। उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्ति करता हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान शीला जी की दिवंगत आत्मा को शांति दे। ॐ शांतिः।” नितिन गडकरी

“शीला दीक्षित जी के निधन की हाल ही में खबर मिली है। यह दिल्ली के लिए बड़ी क्षति है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मैं ह्रदय से संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal