श्रीमाली समाज के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने की लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना

shreemali-community

पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का दिया समाजजन को निमन्त्रण ।

अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीव लाल दवे के उदयपुर आगमन पर भट्टियानी चोहट्टा स्थित महालक्ष्मी मन्दिर में समाज के वरिष्ठजनों ने स्वागत किया ।

इस अवसर पर राष्ट्रिय अध्यक्ष दवे व् राष्ट्रिय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द् श्रीमाली ने समाज की कुलदेवी श्री महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर पुष्पहार अर्पित कर समाज व् देश के प्रगति व् खुशहाली की कामना की, राष्ट्रीय अध्यक्ष दवे ने पुष्कर में आगामी माह में होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में होने वाले आयोजनों के लिए समाजजनों को निमंत्रित किया ।

स्वागत आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र श्रीमाली ने बताया की पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में रास्ट्रीय स्तर पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिसमे देशभर से समाज जन भाग लेगे ।

आयोजन में समाज के वरिष्ठ सदस्य गोपीकृष्ण जगानावत, कृष्ण चन्द्र श्रीमाली, तेजकरण श्रीमाली, विनोद श्रीमाली सहित समाज के गणमान्य लोगों ने रास्ट्री
य अध्यक्ष का पुष्पहार से स्वागत किया ।




और पढ़ें:

अपने विचार लिखें

*

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)