जिन लम्बे बालों के लिये मिला था अवार्ड, उन्हीं बालों को कैंसर पीड़ितों के लिये कर दिया दान

जिन लम्बे बालों के लिये मिला था अवार्ड, उन्हीं बालों को कैंसर पीड़ितों के लिये कर दिया दान

प्रियंका गुर्जर ने कुछ दिनों पूर्व ही अपने लम्बे व सुन्दर बालो के लिये बेस्ट हेयर का अवार्ड मिला था। प्रियंका का कहना है कि मैं डाॅक्टर बनकर देश के जनता की सेवा करूंगी और आज के दिन मेरे पास जो है वह मैं दान कर कर रही हूं। अक्सर 12 इंच बालों का दान किया जाता है परन्तु प्रियंका नेे जब वेब साईड़ पर पढा की 2 या 3 डोनेशन के बाद ही एक विग बनती है। तो उन्होंने 30 इंच बाल डोनेट करने का निर्णय लिया।

 

जिन लम्बे बालों के लिये मिला था अवार्ड, उन्हीं बालों को कैंसर पीड़ितों के लिये कर दिया दान

उदयपुर 12 सितम्बर। कैंसर पीड़ित महिलाओं व देश के लिये काम करने का जुनुंन लिये 15 वर्षीय प्रियंका गुर्जर ने प्रभात एकेडमी पर आकर अपने 30 इंच बालों का दान किया।

रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर पन्ना व ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन की और से चलायें जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कैन्सर पीड़ितों के लिये हेयर डोनेशन किया जा रहा है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि प्रियंका गुर्जर ने कुछ दिनों पूर्व ही अपने लम्बे व सुन्दर बालो के लिये बेस्ट हेयर का अवार्ड मिला था। प्रियंका का कहना है कि मैं डाॅक्टर बनकर देश के जनता की सेवा करूंगी और आज के दिन मेरे पास जो है वह मैं दान कर कर रही हूं। अक्सर 12 इंच बालों का दान किया जाता है परन्तु प्रियंका नेे जब वेब साईड़ पर पढा की 2 या 3 डोनेशन के बाद ही एक विग बनती है। तो उन्होंने 30 इंच बाल डोनेट करने का निर्णय लिया। पालीवाल ने बताया कि प्रियंका गुर्जर के परिवार ने भी उनकी भावना को सम्मान दिया व डोनेशन के वक्त साथ खडे रहें।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal