वन्यजीव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

वन्यजीव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

64वें वन्यजीव सप्ताह के तहत शुक्रवार को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में विद्यार्थियों के मध्य वन्यजीव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप वन संरक्षक हरिणी.वी. ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण में शहर एवं आस-पास के 10 राजकीय एवं पब्लिक स्कूलों के 119 प्रतिभागीयों ने वन्यजीव लिखित प्रश्नोत्तरी में भाग लिया तत्पश्चात मूल्यांकन द्वारा उसमें से सर्वश्रेठ 15 विद्यार्थियों का चयन किया जाकर उनमें से लौटरी पद्धति द्वारा 3-3 सदस्यो की 5 टीम बनाई जाकर उनके मध्य क्विज प्रतियोगिता का फाइनल राउण्ड खेला गया।

फाइनल राउण्ड पूर्ण रूप से आॅडियों विजुअल थीम के आधार पर संपादित किया गया। प्रारंभिक चरण का प्रश्न पत्र वन्यजीव विशेषज्ञ श्री वी. एस. राणा एवं श्री पी.एस. चुण्डावत के सहयोग से तैयार करवाया। फाईनल राउण्ड क्विज की थीम विश्व प्रकृति निधि के द्वारा तैयार की गयी। फाईनल राउण्ड का संचालन सुश्री केन्द्रिका गौड़, सुमन जोधा, टविंकल देवडा, अर्पिता पारिक एवं श्री अरूण सोनी के स्वयं सेवको के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दरम्यान सेवानिवृत उप वन संरक्षक श्री राजेन्द्रसिंह चौहान ने राष्ट्रीय पशु बाघ के बारें में कई रोचक जानकारियां दी।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर द स्टडी सी.सै.स्कूल के विद्यार्थी देवांग भटनागर, रजत चौरडिया, सुश्री ईशानी सुथार रही। द्वितीय स्थान पर द स्काॅलर्स एरिना के हर्षल जैन, सेंट एन्थोनी स्कूल से. 4 के जयदेव सिंह देवडा, द स्टडी सी. सै. स्कूल के धरमवीर सिंह जौधा रहे। वहीं तृतीय स्थान पर सेंट एन्थोनी स्कूल के जतिन भटनागर, मेघ शाह एवं दीक्षांतसिंह अधिकारी रहे। इसके अतिरिक्त चौथे व पाचवें स्थान पर रहने वाली टीम सदस्यों का भी सांत्वना पुरस्कार के तोैर पर प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।

Download the UT App for more news and information

इसी क्रम में प्रातः 9.30 से 11.00 बजे के दरम्यान स्कूली विद्यार्थियों के मध्य जूनियर (कक्षा 6-9) एवं सीनियर वर्ग (कक्षा 10-12) में आॅन स्पोट पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन सज्जनगढ़ जैविक उद्यान परिसर में किया जाएगा। वन्यजीव संरक्षण की जनजागृति हेतु आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रत्येंक स्कूल से जूनियर एवं सीनियर दोनो वर्गों में 5-5 विद्यार्थियों को प्रातः 9 बजे आयोजन स्थल भिजवाने हेतु संबंधित संस्था प्रधान से आग्रह किया गया है।

उप वन संरक्षक ने बताया कि 64वे वन्यजीव सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को प्रातः 11.30 बजे जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया होगा। जिसमें पूरे सप्ताह संपादित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओें के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निर्णायक मण्डल सदस्यगण एवं वन्यजीव विशेषज्ञगणों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाकर सम्मानित किया जायेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal