प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

शहर के सवीना थाना क्षेत्र में सीए सर्किल पर रविवार देर रात प्रेम विवाह में रंजिश के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के बहनोई यशवंत सिंह उर्फ़ यशपाल साल्वी और उनके साथियो पर लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

 

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

उदयपुर 2 सितम्बर 2019, शहर के सवीना थाना क्षेत्र में सीए सर्किल पर रविवार देर रात प्रेम विवाह में रंजिश के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के बहनोई यशवंत सिंह उर्फ़ यशपाल साल्वी और उनके साथियो पर लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

एएसपी गोपाल स्वरुप मेवाड़ा ने बताया की बलीचा निवासी जसवंत गुर्जर उर्फ़ कपिल पुत्र प्रभु गुर्जर पर कल रात करीब 11 बजे आरोपियो ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को एमबी अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया ने मृतक के सीने और गले पर वार से अत्यधिक रक्त स्त्राव से मौत हुई।

इधर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप सीए सर्किल निवासी यशवंत सिंह उर्फ़ यशपाल साल्वी व अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रथम द्रष्टा मामले को प्रेम विवह की रंजिश में ही हत्या करना मान रही है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जसवंत गुर्जर की बहन भावना ने दो तीन दिन पूर्व ही सीए सर्किल निवासी यशवंत सिंह उर्फ़ यशपाल साल्वी से प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर जसवंत के परिजनों ने विरोध भी किया था। घटना से एक घंटा पहले जसवंत अपनी बहन के घर जाकर यशवंत सिंह उर्फ़ यशपाल साल्वी से झगड़ा किया था।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal