दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर

दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर

दिवाली के पावन अवसर पर शहर के सभी बाजारों को सजाया गया। मानो पूरा शहर रंगीन बल्बों से लकदक होकर रौशनी में नहाया हुआ हो। शहर के प्रमुख बापू बाजार में अच्छी खासी रोशनी दिखाई दी। पूरा बाजार दूधिया रोशनी में नहाता दिखाई दिया तो शहर के बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, सूरजपोल में भी बाजार सजाये गए थे। वहीं नगर निगम टाउन हॉल में भी लोगो की खासी रेलमपेल रही। वहीँ देर रात तक भी महालक्ष्मी जी समेत अन्य मंदिरो में दर्शनार्थियों की कतार नज़र आयी।

दिवाली के मौके पर कई व्यापारियों ने कलम दवात और बहिखातों की पूजा भी की। पूजा के दौरान बाज़ार मे दुकानो पर दुकान मालिक के साथ घर परिवार के लोग भी पूजा में सम्मिलित दिखे।

दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर

उदयपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से होने वाली बाजार सजावट प्रतियोगिता के तहत अलग अलग व्यापार मंडलों की ओर से बाजारों को दिवाली के अवसर पर सजाया जाता है और इसके बाद इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेताओं को उदयपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से पुरस्कृत भी किया जाता है।

दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर

इसलिए शहर के प्रमुख बाजारों के व्यापार मंडल के पदाधिकारी दिवाली के कई दिनों पहले से ही बाजारों को सजाने में लग जाते हैं। बापू बाजार में होने वाली रोशनी को देखने के लिए प्रतिवर्ष हजारों की भीड़ उमड़ती है और इस वर्ष भी बापू बाजार की रोशनी को देखने के लिए हजारों की तादाद में शहरवासी पहुंचे। इसके अलावा अन्य बाजारों में की गई रोशनी का नजारा देखने के लिए भी शहरवासियों रुचि दिखाई बाजार सजावट प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेताओं को आने वाले दिनों में पुरस्कृत किया जाएगा।

दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर

दिवाली के मौके पर नगर निगम प्रांगण में खासी भीड़ उमड़ पड़ी। कहीं पर लोगो ने डॉलर चकरी में बैठ कर आनंद उठाया तो कहीं पर मौत के कुंए में स्टंटबाज़ो के हैरतंअगेज़ कारनामो को देखकर दांतो टेल ऊँगली दबाई। कहीं पर लोगो ने चाट कुल्फी का मज़ा लिया तो कहीं पर गोलगप्पो का स्वाद चखा। बापू बाजार में लोगों के मनोरंजन के लिए बैंड बाजे वालो ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर दिवाली पर रौशनी में नहाया शहर

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal