[Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur

[Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur

उदयपुर 5 जून 2019, शहर में आज बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने ईदुलफितर का पर्व मनाया। पलटन सहित विभिन्न मस्जिदों में सुबह 7 से 9 बजे के बीच ईद के ख़ुत्बे की नमाज अदा की गई। नमाज में हजारों लोग एक साथ सजदे में झुके। लोगों ने नमाज के बाद देश में अमन चैन व बारिश की दुआएं मांगी।

नमाज के बाद विभिन्न दरगाहो, मज़ारो और कब्रिस्तान जाकर लोगो ने ज़ियारत की और अपने घरों पर सिवइयां खिलाकर एकदूसरे का मुंह मीठा किया। इस अवसर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने घर-घर जाकर एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में बड़े बुर्जुगों से दुआएं ली, उन्होंने सभी को ईदी दी। ईद पर दिनभर घरों में रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।

[Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur

चेतक सर्कल स्थित पल्टन की मस्जिद में ईद की मुख्य नमाज़ और खुत्बा सुबह सवा नौ बजे अदा किया गया। मौलाना मुर्तज़ा अली ने ईद के ख़ुत्बे में देश में अमन चैन और भाईचारे के विशेष रूप से दुआ की और अकीदतमंदो से इस्लाम की राह पर चलने और अल्लाह के राह में गरीबो, बेवाओं, यतीमो ज़रूरतमंदो पर अपनी आय में से ढाई प्रतिशत हिस्सा ज़कात के रूप में, फितरा और खैरात को खर्च करने की हिदायत दी और मुस्लिमो को तालीम हासिल करने की भी सलाह दी।

[Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई भी चेतक सर्किल पर मौजूद थे, एसपी ने शांतिपूर्वक नमाज़ सम्पन्न होने पर मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद और ईद की मुबारकबादी पेश की।

शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज़ पढ़ी गई।

[Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur

उदयपुर शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगो ने ईद की नमाज़ पढ़ी। दरखानवाड़ी, सवीना, वर्मा कॉलोनी, मस्तान बाबा दरगाह, 80 फिट रोड सज्जननगर, मुल्ला तलाई, ऊपर की मस्जिद सिलावटवाड़ी, गोसिया कॉलोनी, धोलीबावड़ी, जामा मस्जिद चमनपुरा, पटेल सर्किल स्थित दीवानशाह कॉलोनी, चिल्ले की मस्जिद, अलीपुरा, मुर्शीद नगर, खारा कुआँ अंजुमन, मकबरा मस्जिद सूरजपोल, खांजीपीर, रेहमान कॉलोनी, गरीब नवाज़ कॉलोनी, आयड़ ईदगाह, अश्विनी बाजार, बीच की मस्जिद सिलावटवाडी, प्रतापनगर पुराना स्टेशन ईदगाह, हिरणमगरी में ईद की नमाज़ अदा की गई।

[Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur

इससे पूर्व कल रात को ईद के चाँद का दीदार होते ही मुस्लिम बहुल इलाको में ईद की तैयारियों में समुदाय के लोग जुट गए। इसके चलते देर रात तक मोचीवाड़ा, अंजुमन चौक, बड़ा बाजार और हाथीपोल में लोग कपडे, जूते और इत्र की खरीददारी करते देखे गए। सुबह सवेरे ईद की नमाज़ सम्पन्न होते ही लोगो ने गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबादी पेश की एवं कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूमों की कब्र और दरगाहो पर जाकर अकीदत के फूल पेश किये।

[Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur [Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur [Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur [Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur [Photos] Eid ul fitr celebrated in Udaipur

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal