लेकसिटी की जलपरी गौरवी सिंघवी की एक और उपलब्धि, 13 घंटे 28 मिनट में पार किया इंग्लिश चैनल

लेकसिटी की जलपरी गौरवी सिंघवी की एक और उपलब्धि, 13 घंटे 28 मिनट में पार किया इंग्लिश चैनल

उदयपुर की जलपरी गौरवी सिंघवी ने इंग्लिश चैनल पार कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। 16 वर्षीया गौरवी सिंघवी ने 13 घंटे 28 मिनट में इंग्लिश चैनल पार करने के साथ ही इंग्लिश चैनल पार करने वाली राजस्थान की दूसरी किशोरी बन चुकी है। इससे पूर्व 2006 में लेकसिटी की ही भक्ति शर्मा ने इंग्लिश चैनल को पार करने का गौरव हासिल किया था।

गौरवी इस वर्ष पूरे विश्व में सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने वाली तैराक बनी है। गौरवी ने लंदन के समय अनुसार गुरुवार रात 2 बजे डोवर के समुद्र में गोता लगाया और फ्रांस के लिए अपना सफर शुरू किया।

13 घंटे 28 मिनट में प्राप्त किया लक्ष्य

डोवर से फ्रांस तक का 36 किलोमीटर का समुद्री रास्ता इंग्लिश चैनल कहलाता है। इसे पार करना हर तैराक की ख्वाहिश होती है। गौरवी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की और अब वह इंग्लिश चैनल को पार करने में सफल भी हुई है। गौरवी की इस उपलब्धि से लंदन में उसके साथ मौजूद उसके पिता अभिषेक सिंघवी और मां शुभ सिंघवी समेत कोच महेश पालीवाल खासे उत्साहित हैं। गौरवी ने इस उपलब्धि को 13 घंटे 28 मिनट में प्राप्त किया है। गौरवी ने इंग्लिश चैनल पूरा करने के बाद समुद्र में तिरंगा फहरा कर अपनी खुशी का इजहार भी किया।

  लेकसिटी की जलपरी गौरवी सिंघवी की एक और उपलब्धि, 13 घंटे 28 मिनट में पार किया इंग्लिश चैनल

उल्लेखनीय है की इससे पूर्व भी गौरवी ने तैराकी की कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है। 6 फरवरी 2018 को भी लेकसिटी की गौरवी सिंघवी ने मुंबई के जुहू बीच के खारदण्डा से गेटवे ऑफ़ इंडिया तक अरब सागर की लहरों पर लगातार 9 घंटे 23 मिनट तैरकर 47 किलोमीटर की दूरी तय कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया था। गौरवी की इस उपलब्धि ने न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

लेकसिटी की जलपरी गौरवी ने 9.23 घंटे में 47 किमी की दूरी तय कर बनाया नया कीर्तिमान

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal