उदयपुर नगर निगम में अब होंगे 70 वार्ड पार्षद

उदयपुर नगर निगम में अब होंगे 70 वार्ड पार्षद

उदयपुर 10 जून 2019 । उदयपुर नगर निगम में अब 55 की बजाय 70 सीटों पर चुने जाएंगे वार्ड पार्षद चुने जायेगें। वहीँ जिले के भींडर, सलूम्बर और फतहनगर नगर पालिका ने 20-20 वार्ड की बजाय 25-25 वार्ड में पार्षद होंगे जबकि जिले की अन्य नगर पालिका कानोड़ में भी 15 वार्ड की बजाय 20 वार्ड में पार्षद होंगे।

प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने स्थानीय निकायों में आगामी चुनावो के पहले नगर निगम से लेकर नगर पालिकाओ में वार्डो के विस्तार और पुनर्गठन के निर्देश जारी कर दिए है। आगामी नगर निगमों और नगर पालिकाओ में चुनाव के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर अधिसूचना 10 जून 2019 के अनुसार वार्डो के पुनर्गठन के निर्देश जारी किये गए है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

समस्त वार्डो के पुनर्गठन और सीमांकन का कार्य नगर निगम और पालिकाओं के मुख्य अधिकारी एवं नगर नियोजक नियत अवधि में पूर्ण करेंगे। वार्डो के सीमा निर्धारण के संबंध में नक़्शे और सीमा निर्धारण के प्रारूप पर आमंत्रित आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अपनी टिप्पणी के साथ सम्बंधित दस्तावेज राज्य सरकार को भेजा जाएगा जहाँ अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal