{"vars":{"id": "74416:2859"}}

गुड़ली इंडस्ट्रियल एरिया में कार चालक ने महिला को मारी टक्कर 

गंभीर रूप से घायल महिला को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया 

 

उदयपुर 17 अक्टूबर 2025। ज़िले के डबोक थाना क्षेत्र स्थित गुड़ली इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार शाम नायरा पेट्रोल पंप पर एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। 

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक महिला को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर घायल महिला को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शुरू कर दी गई है।