शॉपिंग मॉल व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स सहित 5 प्रतिष्ठानों को सीज किया
यू डी टैक्स वसूली को लेकर निगम सख्त
उदयपुर 8 मार्च 2025। नगर निगम द्वारा यूडी टैक्स वसूली को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से राजस्व शाखा द्वारा शॉपिंग मॉल व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स सहित 5 प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।
नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर शुक्रवार को भी बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 संपतियों को सीज किया गया।
शुक्रवार को पंचशील मार्ग बापू बाजार स्थित हरीश मूलचंद कंडारी की व्यवसायिक परिसर संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 12,32,752/- बकाया था जिसे सीज किया गया। यूनिवर्सिटी रोड आयड स्थित पंकज जैन की व्यवसायिक संपत्ति जिसमें खालसा रेस्टोरेंट, जिम वर्ल्ड आदि संचालित किए जा रहे थे जिसको सीज किया गया। इस परिसर का कुल 21,06,155/- रुपए नगरीय विकास कर बकाया था।
इसी के साथ नेहरू बाजार मैंन रोड स्थित साबिर हुसैन गुलाम अब्बास की व्यवसायिक संपत्ति जिसमें मावली वाला फर्निचर शोरूम संचालित किया जा रहा था उसे सीज किया गया। इस परिसर का कुल 10,78,539/- रुपए यू डी टैक्स बकाया हैं। नेहरू बाजार मैन रोड पर ही अलका देवी अनिल कुमार की संपत्ति जिसमें कृष्णा कलेक्शन, ऑपशन मेन्स वियर के नाम से व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इस परिसर का कुल 12,05,777/- नगरीय विकास कर बकाया चल रहा हैं उसे सीज किया गया। सब सिटी सेंटर सब्जी मंडी के सामने सविना स्थित सागर प्रोपर्टी कॉम्प्लेक्स जिसका नगरीय विकास कर कुल 6,83,079/- बकाया था उसको भी सीज किया गया।
इनके द्वारा नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा इन सभी की व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ बन्द करा दी गई। निगम ने नोटिस में अंकित किया की नगरीय विकास एंव स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक 5513 दिनांक 29.00.2007 एंव अधिसूचना क्रमांक 8884 व 9356 दिनांक 24.08.2016 के तहत के वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति का नगरीय विकास कर की पूरी रकम बकाया है। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद का कारण भी नही बताया गया है। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ती हेतु तीनों संपतियो को सीज करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी के साथ सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
हर हाल में होगी वसूली, छूट बंद होने से पहले जमा करवाए यू डी टैक्स
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नगरीय विकास कर सरकार द्वारा हर हाल में वसूल किया जाएगा। 1 वर्ष पश्चात राज्य सरकार द्वारा इसमें छूट प्रदान की गई है जिसका शहरवासी लाभ लेवे। जिसे भी अपनी संपत्ति को सीज होने से बचाना है वह जल्द से जल्द नगर निगम में अपना बकाया यूडी टैक्स जमा करावे। अच्छा है सरकार द्वारा जो छूट दी जा रही है उसका लाभ लेते हुए अपना बकाया यूडी टैक्स जमा करावे।