×

शुरू हुई यूनिवर्सिटी मार्ग पर सिटी बस

महापौर, जिला कलक्टर, निगम आयुक्त, उपमहापौर, जिला परिवहन अधिकारी ने किया शुभारंभ

 

उदयपुर 14 जून 2023। उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा आज से शहर में बहु प्रतिक्षित मार्ग यूनिवर्सिटी मार्ग पर सिटी बस का संचालन प्रारंभ किया। संचालन से पूर्व निगम में दोनो बसों का निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी, जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा, निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी आदि द्वारा विधिवत पूजन कर निर्विघ्न संचालन हेतु प्रार्थना की गई। 

गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि बुधवार से शहर में बहु प्रतिक्षित विश्वविद्यालय मार्ग पर सिटी बस का संचालन प्रारंभ किया गया। यह बस सेक्टर न. 14 चुंगी नाका से स्वर्ण जयंती पार्क वाया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से 14, सी.ए. सर्कल, केपीटल टॉवर- सेक्टर 14. सुहालका भवन, खेडा सर्कल, सवीना चौराहा सेक्टर 9 तिराहा, वी.आई.पी. कॉलोनी, सवीना सब्जी मण्डी, हाड़ी रानी सर्कल, जे पी नगर, सेक्टर-8, जड़ाव नर्सरी सेक्टर-8, सेक्टर-7 अण्डरपास, सेटेलाईट हास्पीटल सेक्टर-6, पुलिस थाना सेक्टर-6, आकाशवाणी कॉलोनी सेक्टर-5, गुरूनानक कॉलेज सेक्टर 4, बी.एस.एन.एल रोड, नेहरू हॉस्टल सेक्टर 3, सेवाश्रम चौराहा, ठोकर चौराहा, आहड़ संग्रहालय, धुलकोट चौराहा, बोहरा गणेश जी चौराहा, एम.एल.एस.यू. मेनगेट, बेकनी पुलिया, नागदा रेस्टोरेन्ट/ केशव नगर, 100 फीट चौराहा, लेकसिटी मॉल, अशोक नगर-माया मिष्ठान, शास्त्री सर्कल, कोर्ट चौराहा, देहली गेट चौराहा, टॉउन हॉल-नगर निगम, सूरजपोल चौराहा, उदियापोल बस स्टेण्ड, सिटी रेल्वे स्टेशन, जवाहर नगर, पटेल सर्कल- ए.वी. बी.एन.एल. कार्यालय, पारस चौराहा, रोडवेज वर्कशॉप, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोवर्धन विलास गांव स्वर्ण जयंती पार्क तक चलेगी। 

बस को महापौर गोविंद सिंह टाक, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी, जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा, निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी सहित विभिन्न समिति अध्यक्षों एवं कई पार्षद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर को उपमहापौर सिंघवी एवं गैराज समिति अध्यक्ष चौधरी ने नाई गांव सहित अन्य 2 मार्ग पर भी सिटी बस संचालन के बारे में अवगत करवाया तो उन्होंने जनहित में जल्द ही शेष सभी मार्गो पर भी बस संचालन की अनुमति जारी करने करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिए। जिला कलक्टर ने महापौर टांक को आश्वस्त किया की शहर की जनता की सुविधा में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

प्रभारी अधिकारी को दिए निर्देश

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने शहर में संचालित हो रही सभी सिटी बसों के व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रभारी अधिकारी लखन लाल बैरवा को विशेष निर्देश दिए हैं। बैरवा को प्रति सप्ताह विभिन्न रूट पर आकस्मिक निरीक्षण करने का कहा गया है, साथ ही विश्वविद्यालय मार्ग जहां पर छात्र-छात्राएं प्रतिदिन यात्रा करेंगे उसमें भी सुरक्षा सहित अन्य सभी मापदंड को लेकर भी आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए हैं। सिटी बसों के संचालन को लेकर शहर में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं रहे इसको लेकर हर माकूल व्यवस्था उपलब्ध करने को कहा है।

छात्रों ने किया था आमरण अनशन

नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि कुछ समय पूर्व विश्वविद्यालय छात्रों द्वारा सिटी बस चलाने को लेकर आमरण अनशन किया था। जिस पर महापौर गोविंद सिंह टाक ने उपमहापौर पारस सिंघवी को भेज कर स्थिति को संभालने के निर्देश दिए थे। उपमहापौर सिंघवी द्वारा छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत कर सिटी बसों का संचालन जल्द से जल्द प्रारंभ करवाने हेतु आश्वस्त किया था। सारी प्रशासनिक प्रक्रिया संपूर्ण करने के पश्चात अब सिटी बसों का संचालन प्रारंभ हुआ है। इसको लेकर विश्वविद्यालय छात्रों द्वारा भी खुशी व्यक्त की है।

महापौर, उपमहापौर का दिया धन्यवाद

नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय मार्ग पर सिटी बस संचालन होने के बाद केशव नगर, बोहरा गणेश जी मार्ग, आयड, पहाड़ा, गणेश नगर, आदर्श नगर निवासियों एवं विश्वविद्यालय छात्रों सिटी बस संचालन को लेकर महापौर गोविंद सिंह टाक उपमहापौर पारस सिंघवी का धन्यवाद प्रकट किया है।