×

कलक्टर चेतन राम देवड़ा कल संभालेंगे पदभार

आईएएस चेतन राम देवड़ा चित्तौड़गढ़ से स्थानांतरित होकर उदयपुर आए है 
 
 
उदयपुर की वर्तमान कलेक्टर श्रीमती आनंदी का ट्रांसफर अलवर हो गया 
 

उदयपुर, 9 जुलाई 2020। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं चित्तौड़गढ़ से स्थानान्तरित जिला कलक्टर चेतन राम देवड़ा कल शुक्रवार को उदयपुर कलक्टर का पदभार संभालेंगे।

कार्यवाहक जिला कलक्टर ओ.पी.बुनकर ने बताया कि कलक्टर देवड़ा शुक्रवार सुबह 10 बजे पदभार ग्रहण करेंगे तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। बुनकर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को इस बैठक में स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है की 6 जुलाई 2020 को राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने रविवार रात को तीन IAS अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की थी जिसके अनुसार उदयपुर की जिला कलेकटर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती आनंदी का स्थानांतरण हो गया था। नवीन आदेशानुसार उदयपुर के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद पर चेतनराम देवड़ा को, चित्तौड़गढ़ से स्थानांतरित कर उदयपुर में कलेक्टर के पद पर लगाए गया था। 

चेतनराम देवड़ा 1991 से राज्य में प्रशासनिक सेवाओं में है। चित्तौड़गढ़ जिले से पहले वह डूंगरपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है।