×

कोरोना Update 1 अगस्त  2020: उदयपुर में सुबह 20 पॉजिटिव मिले

उदयपुर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई 1324
 
 
1005 ठीक हो चुके है, 959 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 304  

उदयपुर 1 अगस्त 2020। उदयपुर जिले में आज शनिवार सुबह कोरोना से 20 पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह तक जिले के 619 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 599 व्यक्ति नेगेटिव है और 20 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज शनिवार सुबह जिले में मिली रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव में से 13 क्लोज कांटेक्ट पॉजिटिव मिले है तथा 6 नए केस और 1 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए है। 

आज पाए गए 13 क्लोज कांटेक्ट में से 4 बाहुबली कॉलोनी बोहरा गणेशजी से, 2 शिव कॉलोनी प्रतापनगर से, 4 राधाकृष्ण नगर देवाली सेक्टर 14 से, 2 भींडर से तथा 1 बिच्छीवाड़ा झाड़ोल से कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  

आज की रिपोर्ट में 6 नए केस भी सामने आये है जिनमे 2 सर्वऋतु विलास गुलाब बाग़ से, 1 न्यू कॉलोनी सेक्टर 9 से, 1 साकरोदा गिर्वा से ,1 झाड़ोल सराड़ा से  तथा 1 गोवर्धन विलास थाना का कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीँ 1 गुजरात के सूरत से लौटा कमोल गोगुन्दा निवासी प्रवासी पॉजिटिव पाया गया है।   

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1324 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 1005 मरीज़ ठीक हो चुके है। 959 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 304 है।