×

कोरोना Update 14-8-2020: आज दोपहर को 27 के बाद 10 पॉजिटिव और मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 1852 
 
1455 ठीक हो चुके है, 1362 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 375 

उदयपुर 14 अगस्त 2020। घातक साबित हो रहे कोरोना से आज दोपहर तक 27 पॉजिटिव मिले थे ,उसके बाद 10 पॉजिटिव और मिल गए है। आज दिन में कुल 37 पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार तक जिले के 953 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 916 व्यक्ति नेगेटिव है और 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज शुक्रवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 37 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 5 क्लोज़ कांटेक्ट, 27 नए केस तथा 5 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 

5 क्लोज कांटेक्ट में से 1 कटानवाडा चावंड से, 1 श्रीनाथ कॉलोनी बेड़वास से, 1 सेरिया सलूम्बर से, 1 जैन मंदिर झाड़ोल सराड़ा से तथा 1 सिलावटवाड़ी हाथीपोल से पॉजिटिव पाए गए है। 

27 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 8 स्टोन फैक्ट्री लखावली से, 1 बी रोड अशोक नगर से, 1 करधर काम्प्लेक्स सेक्टर 14 से, 1 बस स्टैंड जयसमंद से, 1 जैन मंदिर के पास खेरवाड़ा से, 1 मस्तान बाबा कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 2 आई ब्लॉक सेक्टर 14 से, 1 मोचीवाड़ा खेरवाड़ा से, 1 गली न. 3 भूपालपुरा से, 1 एम पी कॉलोनी सेक्टर 14 से, 2 जैन मोहल्ला जगत गिर्वा, 1 शक्ति नगर से, 1 डबोक से, 2 खेमपुरा से, 1 ठक्कर बप्पा कॉलोनी सूरजपोल से, 2 संतोष नगर गायरियावास से पॉजिटिव पाए गए है। 

वहीँ 5 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 2 डॉक्टर और 1 नर्सिंग स्टाफ महाराणा भूपाल चिकित्सालय से, 1 नर्सिंग स्टाफ सीएचसी झाड़ोल से, 1 गवर्नमेंट स्कूल लसाडिया के लेक्चरर पॉजिटिव पाए गए है।  

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1852  हो गई है। इनमे से 16 की मौत हो गई है तो 1455 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1362 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 375 है।