×

कोरोना Update 4 अगस्त 2020: उदयपुर में आज दोपहर तक 22 पॉजिटिव मिले

अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 1419
 
1060 ठीक हो चुके है, 1053 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 345   
 

उदयपुर 4 अगस्त 2020। उदयपुर जिले में आज दोपहर तक मिली रिपोर्ट में 22 पॉजिटिव और पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक जिले के 450 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 428 व्यक्ति नेगेटिव है और 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज मंगलवार दोपहर तक जिले में दिन में मिली रिपोर्ट में 22 पॉजिटिव  पाए गए है। जिनमे से 12 क्लोज़ कांटेक्ट, 7 नए केस, तथा 3 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 

12 क्लोज कांटेक्ट में से 5 डोरे नगर सेवाश्रम से, 1 न्यू केशव नगर पायड़ा से, 2 खाकड झाड़ोल से, 1 पाश्र्वनाथ विहार तितरड़ी से, 3 अपोज़िट आकाश गंगा काम्प्लेक्स सेक्टर 9 से पाए गए है।  

7 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 राधेकृष्ण नगर गोवर्धन विलास से, 1 जवाहर नगर सेक्टर 11 से, 1 खेरवाड़ा से, 1 सामुदायिक भवन के पास सेक्टर 11 से, 2 फतेहपुरा उदयपुर समेत 1 अम्बामाता थाने का कैदी भी पॉजिटिव पाया गया है। 

आज की दोपहर तक मिली रिपोर्ट में 3 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 1 महाराणा भूपाल चिकित्सालय का डॉक्टर और अमोलक क्लिनिक के 2 लैब टेक्नीशियन पॉजिटिव पाए गए है।    

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1419  हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 1060 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1053 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 345 है।