×

UD Tax वसूली को लेकर निगम ने फिर की संपत्ति सीज

गुरुवार को फिर 3 कार्यवाही को दिया अंजाम

 

उदयपुर। नगर निगम द्वारा शहर में पिछले कई दिनों से अतिक्रमण, और यू डी टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर लगातार इमारत, भूखंड को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते गुरुवार को भी निगम द्वारा संपत्ति को सीज किया गया।

नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर गुरुवार को कार्यवाही की गई। गुरुवार को आयड में व्यवसायिक भवन, बापूबाजार में व्यवसायिक भवन और भूखंड आदि संपत्ति पर नगरीय विकास कर जमा नहीं करने पर सीज करने की कार्यवाही की गई। निगम ने नोटिस में अंकित किया की नगरीय विकास एंव स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक 5513 एवं अधिसूचना क्रमांक 8884 व 9356 दिनांक 24.08.2016 के तहत के वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति का नगरीय विकास कर की पूरी रकम बकाया है। 

संबंधित द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद का कारण भी नही बताया गया है। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ति हेतु तीनो संपति को सीज करने की कार्यवाही की गई।