×

महापौर ने सुखाडिया समाधि समीप स्लीप लेन जल्दी पूरा करने के दिए निर्देश 

28.06 लाख की लागत से 117 मीटर बाउंड्री वॉल का होगा निर्माण
 

उदयपुर नगर निगम के प्रयास से शुरू हुए सुखाडिया समाधि समीप स्लीप लेने कार्य का महापौर गोविंद सिंह टांक एवं उप महापौर पारस सिंघवी द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर टांक ने कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि सुखाडिया समाधि तिराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु स्लीप लेन निर्माण कार्य की कार्य योजना महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा तैयार की गई। इस कार्य हेतु नगर निगम उद‌यपुर द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र लिख पार्क की मौके पर निर्मित बाउण्ड्रीवाल को भीतर बनाते हुए, स्लीप लेन निर्माण हेतु भूमि हस्तान्तरित करते का प्रस्ताव जनहित में भिजवाया गया। महापौर टांक ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त सचिव से पार्क भूमि देने की मांग भी की गई। राज्य सरकार द्वारा जनहित में अपनी अनुमति जारी की जिस पर नगर निगम द्वारा शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाया गया।

28.06 लाख की लागत से 117 मीटर बाउंड्री वॉल का होगा निर्माण

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि सुखाड़ीया समाधि समिप स्लीप लेन में कुल 117 मी बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाया जाएगा, जिसकी लागत 28.06 लाख हो रही है। नगर निगम द्वारा इस कार्य को प्रारंभ करवा दिया गया है जो आने वाले शैक्षणिक सत्र से पहले संपूर्ण कर दिया जाएगा। जिससे शहर वासियों के साथ विद्यार्थियों को यहां प्रतिदिन यातायात जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

4 से 4.5 मीटर की बनेगी स्लीप लेन

सुखाडिया समाधि समीप बनने वाले स्लीप लेन की चौड़ाई लगभग चार से 4:30 मीटर की होगी। देखा जाए तो यह अतिरिक्त रोड जितनी चौड़ी होगी जिससे यहां से गुजरने वाला वाहन सुगमता से पास हो सकेगा। शहर वासियों को यहां प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

18 लाख की लागत से होंगे 33 केवी के पोल स्थानांतरित

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने बताया कि नगर निगम द्वारा एवीवीएनएल में 33 केवी लाइन पोल एवं डीपी शिफ्ट करने हेतु 18 लाख रुपए का खर्च अतिरिक्त वहन किया गया है। जल्द ही यह कार्य भी संपूर्ण हो जाएगा। वर्तमान में 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पॉल शिफ्ट करने के पश्चात इस मार्ग को प्रारंभ कर दिया जाएगा।

महापौर उप महापौर ने किया मौका निरीक्षण

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक एवं उप महापौर पारस सिंघवी ने निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी के साथ मौका निरीक्षण कर कार्य वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं जल्द से जल्द कार्य संपूर्ण करने के निर्देश दिए।अभियंता पुजारी ने आने वाले शैक्षणिक सत्र के पहले कार्य संपूर्ण करने हेतु पूरी तरह आस्वस्थ किया है।