{"vars":{"id": "74416:2859"}}

आदमखोर लेपर्ड को सशर्त मारने का आदेश जारी 

पहले ट्रेंक्यूलाइज, ट्रेप करने के प्रयास किया जावे तथा पहचान सुनिश्चित की जाए
 

उदयपुर 1 अक्टूबर 2024। ज़िले से गोगुन्दा क्षेत्र में लेपर्ड द्वारा एक के बाद एक इंसानो पर हमला करके उन्हें मारने के बाद समूचे क्षेत्र में आदमखोर लेपर्ड का खौफ फ़ैल गया। आदमखोर लेपर्ड ने पिछले 13 दिनों में 7 लोगो को मार डाला। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव प्रतिपालक जयपुर ने आदेश जारी करते हुए उक्त आदमखोर लेपर्ड को लोगो की जान की सुरक्षा के मद्देनज़र सशर्त मारने की अनुजती प्रदान कर दी है। 

आदमखोर लेपर्ड को मारने की शर्त इस प्रकार है।  

सर्वप्रथम उक्त लेपर्ड को ट्रेंक्यूलाइज/ट्रेप करने का प्रयास किया जावे। 
आदमखोर लेपर्ड को मारने से पूर्व उसकी सही पहचान सुनिश्चित की जावे। 
इस संबंध में प्रतिदिन रिपोर्ट कमेटी एंव मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजस्थान को प्रेषित की जावे।   

राजस्थान के मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि लगातार शिकार की घटनाए होने के चलते आज मंगलवार 1 अक्टूबर 2024 को उनके द्वारा लेपर्ड को आदमखोर घोषित किया गया है।  उपाध्याय ने इस बात की पुष्टि की है कि हाल में में किये गए इंसानो के शिकार के पीछे एक ही लेपर्ड है।  ल्यूकी शिकार का तरीका समान है।  पूर्व में भी चार लेपर्ड पकडे गए लेकिन मानव हत्याए नहीं रुक रही है इसको भी मद्देनज़र रखते यहीं माना जा रहा है की सभी घटनाओ के पीछे एक ही लेपर्ड है।  

राजस्थान के मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि उक्त लेपर्ड एक डरपोक प्रवृति का जानवर प्रतीत होता है। क्यूंकि भीड़ को देखकर वह कहीं गायब हो जाता है।