×

जिले की 9 पंचायत समितियों में चार चरणों में होंगे पंच-सरपंच के चुनाव

पंचायत आमचुनाव 2020

 

प्रथम चरण में गोगुन्दा की 32 पंचायतों, सराड़ा की 23 पंचायतों,  द्वितीय चरण में  झल्लारा की 29 पंचायतों, कुराबड़ की 26 पंचायतों, तृतीय चरण में सायरा पंचायत समिति की 31 पंचायतों, चतुर्थ चरण में जयसमंद की 24 पंचायतों, सेमारी़ की 21 पंचायतों में 

उदयपुर। पंचायत आमचुनाव 2020 के तहत जिले की 9 पंचायत समितियों में पंच-सरपंच के चुनाव चार चरणों में होंगे। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चरणवाइज मतदान दलों की रवानगी व आगमन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) चेतन देवड़ा ने बताया कि प्रथम चरण में दो पंचायत समितियों की 55 पंचायतों में सरपंच व 433 वार्ड पंच के चुनाव होंगे जिसमें गोगुन्दा की 32 पंचायतों में सरपंच व 242 वार्डपंच तथा सराड़ा की 23 पंचायतों में सरपंच व 191 वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे। इन दोनों पंचायत समितियों के संबंध में लोकसूूचना 16 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। आरओ व पीओ का नाम निर्देशन लेने हेतु प्रशिक्षण व रवानगी 18 सितंबर, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 19 सितंबर को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से, नाम वापसी का समय 20 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 20 सितंबर को नाम वापसी के बाद तथा नाम निर्देशन प्राप्त कर जिला मुख्यालय पर आगमन 20 सितंबर सायं तक होगा। इसके पश्चात मतदान दलों की रवानगी 27 सितंबर को होगी तथा मतदान 28 सिंतबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी। 

उपसरपंच का चुनाव 29 सितंबर को होगा और इसी दिन मतदान दलों की वापसी होगी।

देवड़ा ने बताया कि द्वितीय चरण में दो पंचायत समितियों की 55 पंचायतों में सरपंच व 431 वार्ड पंच के चुनाव होंगे जिसमें झल्लारा की 29 पंचायतों में सरपंच व 197 वार्डपंच तथा कुराबड़ की 26 पंचायतों में सरपंच व 234 वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे। इन दोनो पंचायत समितियों के संबंध में लोकसूचना 16 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। आरओ व पीओ का नाम निर्देशन लेने हेतु प्रशिक्षण व रवानगी 22 सितंबर, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 23 सितंबर को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से, नाम वापसी का समय 24 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 24 सितंबर को नाम वापसी के बाद तथा नाम निर्देशन प्राप्त कर जिला मुख्यालय पर आगमन 24 सितंबर सायं तक होगा। इसके पश्चात मतदान दलों की रवानगी 2 अक्टूबर को होगी तथा मतदान 3 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी। उपसरपंच का चुनाव 4 अक्टूबर को होगा और इसी दिन मतदान दलों की वापसी होगी।

इसी प्रकार तृतीय चरण में सायरा पंचायत समिति की 31 पंचायतों में सरपंच व 233 वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे। इस संबंध में लोकसूचना 16 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। आरओ व पीओ का नाम निर्देशन लेने हेतु प्रशिक्षण व रवानगी 25 सितंबर, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 26 सितंबर को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से, नाम वापसी का समय 27 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 27 सितंबर को नाम वापसी के बाद तथा नाम निर्देशन प्राप्त कर जिला मुख्यालय पर आगमन 27 सितंबर सायं तक होगा। इसके पश्चात मतदान दलों की रवानगी 5 अक्टूबर को होगी तथा मतदान 6 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी। उपसरपंच का चुनाव 7 अक्टूबर को होगा और इसी दिन मतदान दलों की वापसी होगी।

इसी प्रकार चतुर्थ चरण में दो पंचायत समितियों की 45 पंचायतों में सरपंच व 375 वार्ड पंच के चुनाव होंगे जिसमें जयसमंद की 24 पंचायतों में सरपंच व 202 वार्डपंच तथा सेमारी़ की 21 पंचायतों में सरपंच व 173 वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे। इन दोनो पंचायत समितियों के संबंध में लोकसूचना 16 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। आरओ व पीओ का नाम निर्देशन लेने हेतु प्रशिक्षण व रवानगी 29 सितंबर, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 30 सितंबर को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से, नाम वापसी का समय 1 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद तथा नाम निर्देशन प्राप्त कर जिला मुख्यालय पर आगमन 1 अक्टूबर सायं तक होगा। इसके पश्चात मतदान दलों की रवानगी 9 अक्टूबर को होगी तथा मतदान 10 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी। उपसरपंच का चुनाव 11 अक्टूबर को होगा और इसी दिन मतदान दलों की वापसी होगी।