×

उदयपुर में फारेस्ट अफसरों के तबादले - मुखिया होंगे आर.के. जैन

सात के तबादले, चार को बहार भेजा

 

राजस्थान में सरकार ने 39 आईएफएस (IFS) अफसरों के तबादले किये है। उदयपुर के फोरेस्ट विभाग में सरकार ने सारे ही अफसर बदल दिए है। दो डीएफओ (DFO) को छोडकऱ सबको ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अफसरों के किए तबादलों में उदयपुर के 7 अफसरों को बदला है, जिनमें से चार को उदयपुर से बाहर भेजा गया है। अहम बात यह है कि वन्यजीव विभाग में सभी नए अफसर आ गए हैं।

उदयपुर वन विभाग के प्रमुख पद अधिकारी:

  • आर.के. जैन: वन संरक्षक (प्रबोधन एवं मूल्यांकन) के पद से वन संरक्षक वन्यजीव का जिम्मा दिया है। साथ ही वन्यजीव के मुख्य वन संरक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया है। जैन इस पद पर अगस्त 2020 से लगे है। इससे पहले भी वे उदयपुर में रहे और 2019 में सवाईमाधोपुर में भी नियुक्त थे ।

  • सुगनाराम जाट: उप वन संरक्षक डूंगरपुर से यहां उदयपुर में उप वन संरक्षक के पद पर नियुक्त किया है। जाट डूंगरपुर से पहले उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़ रह चुके है।

  • अरुण कुमार डी.: सहायक वन संरक्षक सरिस्का बाद्य परियोजना से उप वन संरक्षक वन्यजीव के पद पर आए है। सरिस्का के बाद यहां स्थानांतरण हुआ है।

 

इनको संभाग से बहार भेजा गया -

 

  • रामकरण खेरवा: वन्यजीव प्रभाग में वन संरक्षक के पद पर कार्यरत थे। और अब इनको जयपुर में वन्यजीव का मुख्य वन संरक्षक पदस्थ किया गया है।

  • अजय चित्तोड़ा: वन्यजीव प्रभाग में उप वन संरक्षक थे, जिनको अब उप वन संरक्षक अजमेर भेजा गया है ।

  •  मुकेश सैनी: उप वन संरक्षक के पद से इनको अब पीसीसीएफ जयपुर मुख्यालय पर उप वन संरक्षक आयोजन में भेजा गया है। ये जनवरी 2021 में यहाँ आये थे।

  •   गौरव गर्ग: उप वन संरक्षक डीओडी को उप वन संरक्षक भीलवाड़ा भेजा गया है। जुलाई 2022 में यहाँ आए थे।