×

आग लगाती पेट्रोल की कीमतों को मात देने इलेक्ट्रिक वाहन मचा रहे है धूम

धनतेरस पर खूब बिके रॉयल ई बाईक शोरूम पर इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

उदयपुर। टू व्हीलर ई बाइक निर्माता कंपनी डेल्टिक ओटो कॉर्प के डीलर बेदला रोड़ स्थित रॉयल ई बाइक शोरूम पर आज धनतेरस पर खूब इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई।

रॉयल ई बाइक के बुरहानुद्दीन ने बताया कि आज 42 गड़ियों की जंहा डिलीवरी दी गई वहीं 16 गाड़ियों की अग्रिम बुकिंग की गई। शोरूम पर डेल्टिक कंपनी द्वारा निकाले गये गये ई बाइक के चार मॉडलों को ग्राहकों द्वारा पसन्द किया गया। शोरूम पर लेड एसिड व लीथियम बेट्री से संचालित ई बाइक उपलब्ध है। लिथियम बेट्री 2 घंटे में चार्ज हो जाती है और 45 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार  से 80 से 100 किमी. चलती है।

उन्होंने बताया कि शोरूम पर ये चार मॉडल ई जेड,कोस्टा,ब्रिक्स एवं रिगल 55 हजार से 1 लाख रूपयें की कीमत में लाल, ब्ल्यू, ग्रे व व्हाईट रंगो में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय पर में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए अब इस प्रकार की गाड़ियों की मांग में वृद्धि होगी।