×

रॉयल ई बाईक शोरूम का हुआ उद्घाटन

आने वाले समय पर में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए अब इस प्रकार की गाड़ियों की मांग में वृद्धि होगी।
 

उदयपुर। टू व्हीलर ई बाइक निर्माता कंपनी डेल्टिक ओटो कॉर्प के डीलर बेदला रोड़ स्थित रॉयल ई बाइक शोरूम का आज देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं बेदला पंचायत समिति के उप प्रधान प्रतापसिंह राठौड़ ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

रॉयल ई बाइक के अली असगर ने बताया कि इस शोरूम पर डेल्टिक कंपनी द्वारा निकाले गये गये ई बाइक के चार मॉडल उपलब्ध है और उद्घाटन के दौरान 22 गाड़ियों की बुकिंग की गई। उन्होंने बताया कि शोरूम पर लेड एसिड व लीथियम बेट्री से संचालित ई बाइक उपलब्ध है। लिथियम बेट्री 2 घंटे में चार्ज हो जाती है और 45 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 80 से 100 किमी. चलती है।

उन्होंने बताया कि शोरूम पर ये चार मॉडल ई जेड,कोस्टा, ब्रिक्स एवं रिगल 55 हजार से 1 लाख रूपयें की कीमत में लाल,ब्ल्यू,ग्रे व व्हाईट रंगो में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय पर में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए अब इस प्रकार की गाड़ियों की मांग में वृद्धि होगी।