×

गिट्स में महिला आईडियाथॉन-2023 का आयोजन

39 महिलाओं ने अपने-अपने इनोवेटिव आइडिया को प्रस्तुत किया

 

उदयपुर 8 अगस्त 2023 । गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक उदयपुर (गिट्स) में महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए महिला आईडियाथॉन -2023 का आयोजन किया गया। जिसमें 39 महिलाओं ने अपने-अपने इनोवेटिव आइडिया को प्रस्तुत किया। 

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. एस. राठौड ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। देश के विकास में भागीदारी निभाकर अपनी अमिट छाप छोड रही हैं। महिलाओं को तकनीक और इनोवेशन की तरफ अग्रसर करने एवं महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए इस महिला आईडियाथॉन का आयोजन किया गया। 

महिला आईडियाथॉन -2023 में 39 महिलाओं ने स्टार्टअप हेतु अपने इनोवेटिव आइडिया को फॉस्फेट इण्डिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश गोयल, सेवानिवृत बैंक प्रबन्धक जी.एस. झाला तथा एम.एस.एम.ई. पी.पी.डी.सी. आगरा के उपनिदेशक प्रवीण आर जोशी के समक्ष कृर्षि, नदियां, समुन्द्र उत्पाद, स्वास्थ्य एवं जीव विज्ञान, शिक्षा आदि पर अपने मूल्यवान विचारों को प्रस्तुत किया। जिसमें से 25 आइडियाज को विशेषज्ञों द्वारा परिष्कृत किया गया हैं। 

परिष्कृत आइडियाज को चयनित होने के बाद एम.एस.एम.ई. द्वारा 15 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। जिससे प्रतिभागी अपने नवीन विचारों एवं इनोवेटिव आइडियाज को इनोवेटिव प्लेटफॉर्म पर ला सके ।  

कार्यक्रम का संयोजन बेसिक साईंस विभागाध्यक्षा डॉ. विशाल जैन एवं डॉ. हिना ओझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित पूरा गीतांजली परिवार महिलाओ के नवीन एवं समाजोपयोगी विचारो से रूबरू हुए।