×

[PHOTOS] श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म जयन्ती महोत्सव की उदयपुर से कुछ झलकियां

महावीर जयंती पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

 

गोल्डन बुक ऑफ रिकोर्ड में दर्ज हुई वाहन रैली

श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2621वें जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में सकल जैन समाज की ओर से आज गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आज 14 अप्रेल को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन, भव्य शोभायात्रा एवं 50 हजार से अधिक साधार्मिक बन्धुओं का भव्य स्वामीवात्सल्य हुआ। इस अवसर पर जैन संत 108 आचार्य सुनीलसागर महाराज का 25वां दीक्षा जयन्ती समारोह भी इसी दिन मनाया गया।

प्रात: 8 बजे नगर निगम प्रांगण से भव्य शोभायात्रा समाजसेवी विनोद गेन्दालाल फान्दोत द्वारा ध्वजारोहण के बाद रवाना हूई जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, धानमण्डी, मार्शल चौराहा, सूरजपोल होते हुए फतह स्कूल प्रांगण पहुंचेगी।  

शोभायात्रा के दौरान रास्ते में साधार्मिक बन्धुओं द्वारा 101 तोरणद्वार बनाकर स्वागत किया जा रहा है। शोभायात्रा में 1111 युवक-युवतियों की भव्य दुपहिया वाहन रैली शोभायात्रा में शामिल हो रही है, जो शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा को चार चांद लगाए नजर आएगी।  आज की इस यात्रा को गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड के लिए नामित किया गया है।

महावीर जैन परिषद के कोाषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर के सिद्धान्तों एवं कतृव्यों पर शोभायात्रा में पर्यावरण स्वच्छता भगवान महावीर के पांच महाव्रत, कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार, नशामुक्ति, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, शाकाहार एवं सामाजिक कुरितियों की रोकथाम की थीम पर आकर्षक झांकियां थी।

वही जैन निति नवयुवक मण्डल, दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय, नरसिंहपुरा समाज के बैण्ड अपनी स्वर लहरियां बिखेरी। शोभायात्रा में समाज के विभिन्न महिला एवं पुरूष संगठन तथा विद्यालय के बालकों की प्रतिस्पर्धाएं भी रही। शोभायात्रा में सभी पुरूष श्वेत परिधान एवं महिला केसरियां साड़ी पहनकर तीन-तीन की पंक्ति में चल रही थी। 

50 हजार से अधिक साधार्मिक बन्धुओं का भव्य स्वामीवात्सयल्य 

फत्तावत ने बताया कि श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2621वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर फतह स्कूल प्रांगण में प्रात: 11 बजे से 50 हजार से अधिक जैन धर्मावलम्बियों का भव्य स्वामीवाल्सत्य का आयोजन हुआ है। जैन समाज के विभिन्न पुरूष व महिला संगठनों की टीम ने भोजन वितरण का कार्य किया। 

जैन संत आचार्य सुनील सागर महाराज का 25वां दीक्षा जयन्ती समारोह आज 

सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने बताया कि महावीर जयन्ती के अवसर पर जैन संत 108 आचार्य सुनील सागर महाराज का 25वां दीक्षा जयन्ती समारोह का आज आयोजन हुआ। इस दौरान प्रात: 10 बजे से धर्मसभा का आयोजन कि गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया रहे। 

चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित 

महावीर जैन परिषद की महिला संयोजिका विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि महावीर जैन परिषद के तत्ववाधान में 2621वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आयोजित हुए खेल महाकुंभ में चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में भव्या जैन प्रथम, चाहना जैन द्वितीय व भावार्थ जैन तृतीय स्थान पर रही वहीं, निबन्ध प्रतियोगिता में भावना बोल्या प्रथम, मधु चित्तौड़ा द्वितीय व प्रिया सुमित कटारिया तृतीया स्थान पर रही।