×

शहर के गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व की धूम 

गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और लंगरों का दौर 

 

उदयपुर 8 नवंबर 2022 । सिख पंथ के प्रथम गुरु 'गुरु नानक देव' जी की जयंती पर शहर के गुरद्वारो में प्रकाश पर्व (गुरु पर्व) धूमधाम से मनाया जा रहा है।  गुरुद्वारों में एक तरफ जहाँ शबद कीर्तन का दौर चल रहा है वहीँ दोपहर बाद का लंगर का दौर चल रहा है।  

सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सच खंड दरबार के सचिव रश्मीत सिंह सन्नी ने बताया की आज पहले पादशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व समूचे जगत में बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। इस गुरु पर्व की ख़ुशी में पिछले 12 दिनों से प्रभात फेरियां चल रही थी जिसका समापन कल हुआ।  आज इसी ख़ुशी में गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाये गए है जिसमे भाई भगत सिंह जी यूएसए वालो का जत्था गुरबाणी कीर्तन से निहाल कर रहे है। 

रश्मीत सिंह सन्नी ने बताया की आज गुरुद्वारों में विशाल लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से लंगर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और प्रसाद चखने का आग्रह किया। वहीँ गुरूद्वारे में मत्था टेकने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। 

सिख समाज के प्रवक्ता रविंद्र पाल सिंह कप्पू ने बताया की इस पावन अवसर पर सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया गया है।  जिसमे समाज के युवक युवतियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है।