×

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई ईद 

ईद उल फ़ित्र की मुख्य नमाज़ पल्टन मस्जिद समेत 44 मस्जिदों में अदा की गई 

 

उदयपुर 11 अप्रैल 2024 । ज़िले में आज 11 अप्रैल को ईद उल फ़ित्र का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। ईद की विशेष नमाज़ शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में सम्पूर्ण हुई। 

जहाँ ईद उल फ़ित्र की नमाज़ के बाद चेतक सर्किल पर जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने समुदाय के लोगो को ईद की मुबारकबादी पेश की।

वहीँ मुस्लिम समुदाय के लोगो ने नमाज़ के बाद कब्रिस्तान जा कर अपने मरहूमों के लिए फूल चढ़ाये और घरो में ईद की सेवईंया बनाकर ख़ुशी का इज़हार किया।  ईद के अवसर पर शहर के सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाको में चहल पहल नज़र आई।  

चेतक सर्कल स्थित पल्टन मस्जिद कमिटी के सचिव मोहम्मद रियाज खान ने बताया की रमजान के महीने में 30 रोजे रखने के बाद आज मुस्लिम समाज ने  गुरुवार को ख़ुशी जाहिर करने के लिए ईद को नमाज अदा की। नमाज़ के बाद अपने वतन के लिए अमन चैन और सुख शांति के लिए दुआ की गई। 

उदयपुर की इन मस्जिदों में अदा की गई नमाज़  

प्रातः 7.30 बजे - मस्जिद दरगाह इमरत रसूल बाबा, मस्जिद महावत वाड़ी, मस्जिद गंज शहिदा अंबावगढ़ दरगाह, रजा मस्जिद दरखानवाड़ी, मस्जिद गौसे आजम कॉलोनी चित्रकूट नगर, मोहम्मदी मस्जिद पटेल सर्कल
प्रातः 7-45 बजे - मस्जिद हेलान, मस्जिद ए गौसिया छोटी मस्जिद बरकत कॉलोनी सवीना, बड़ी मस्जिद सवीना
प्रातः 8-00 बजे - बड़ा बाजार चिल्ले की मस्जिद, मस्जिद खारा कुआं, मस्जिद रहमते आलम कच्ची बस्ती अंबावगढ़, मरियम मस्जिद लाल मंगरी, मस्जिद मुर्शीद नगर सवीना, जहांगिरी मस्जिद, पांडुवाडी मस्जिद, बड़ी मस्जिद मुल्ला तलाई, मस्जिद ए अली अहमद हुसैन कॉलोनी मुल्लातलाई, बिलाली मस्जिद पहाड़ा, गोसिया मस्जिद किशनपोल, हुसैनी जमा मस्जिद नया खेड़ा, मस्जिद औलिया त्रिमुखी देबारी
प्रातः 8-15 बजे - मस्जिद हुज्जतुल इस्लाम (बीच की मस्जिद) सिलावटवाड़ी, हुसैनी मस्जिद धोली बावड़ी , मस्जिद फारूक ए आजम मुल्लातलाई, सज्जन नगर मस्जिद मुल्लातलाई, मस्जिद नुरूल इस्लाम, 80 फीट रोड मस्जिद, छिपा कॉलोनी मुल्लातलाई, अलीपुरा मस्जिद, मकबरा मस्जिद, आयड ईदगाह
प्रातः 8-30 बजे - हुसैनी मस्जिद लाल मगरी सवीना, कलंदरी मस्जिद सौदागर बाबा, मस्जिद अबु बकर सिद्दीक कल्लेसात, मोहम्मदी मस्जिद नूर नगरी, मस्जिद ओवैस करनी मस्तान बाबा दरगाह, कुतुबे आलम खाँजीपीर, नूरानी मस्जिद गाँधी नगर पहाड़ा, मस्जिद हिरण मगरी सेक्टर 5, ईदगाह पुराना स्टेशन, नूरानी मस्जिद डबोक, जामा मस्जिद चमनपुरा
प्रातः 8-45 बजे - ईदगाह थुर, मस्जिद जहीरूल इस्लाम जिंक स्मेल्टर
प्रातः 9-00 बजे - रहमानी ईदगाह मस्जिद, चिश्तिया मस्जिद गरीब नवाज कॉलोनी रूपसागर, पलटन की मस्जिद