महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा
उदयपुर में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज महावीर जयंती पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा सुबह 8:30 बजे नगर निगम प्रांगण टाउन हाल से शुरू होकर सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, भूपालवाड़ी, बड़ा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार से दिल्ली गेट होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंची।
शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, स्कूलों बच्चो की बैंड, रथ और झांकिया शामिल रही। वहीँ शोभायात्रा में विभिन्न समाज, संगठनों एवं स्कूलों की पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान् महावीर के सिद्धांत, देशभक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार इत्यादि संबंधित झांकियां शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल पुरुषो और महिलाओ ने श्वेत वस्त्र धारण कर महावीर स्वामी की जय जयकार और जैन धर्म की जय जयकार के नारे लगाए। वहीँ शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह स्वागत द्वार भी बनाये गए।