×

[Photos] रंग बिरंगी रोशनी में नहाया लेकसिटी 

दिवाली पर शहर में सुनाई दी पटाखों की गूँज 

 

कोरोना काल के बाद दिवाली पर जगमग हुआ शहर 

उदयपुर 4 नवंबर 2021। देश का सबसे बाद त्यौहार दिवाली पर लेकसिटी भी आज रंग बिरंगी रोशनी से नहाई। वहीँ शहर के प्रमुख बाजार बापू बाजार, घंटाघर और पुरानी वाल सिटी में लोगो की चहल पहल नज़र आई। 

शहर के जगदीश मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये वहीँ दुकानों में भी परम्परागत रूप से पूजा अर्चना की गई। शहर के आसमान में पटाखों की गूँज भी सुनाई दी। हालाँकि बाज़ारो में उत्साह वैसा नज़र नहीं आया जैसा की कोरोना काल के पूर्व नज़र आता था। लेकिन फिर भी बाजार में त्यौहार के अवसर पर खूब चहल पहल नज़र आई।