×

दिन दहाड़े महिला की हत्या करने वाला आरोपी अभी भी फरार 

1 जून 2022 को सुंदरवास इलाके में हुई थी महिला की दिन दहाड़े हत्या 

 

उदयपुर 1 फ़रवरी 2023 । एक जून 2022 को उदयपुर शहर के सुन्दरवास इलाके की एक रिहायशी कॉलोनी में रह रही बिहार की विवाहिता महिला 27 वर्षीय नेहा कुमारी की हत्या करने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के प्रयास अभी भी किये जा रहे है।  

पुलिस आरोपी शक्ति सिंह के बारे में सारी जानकारी होने और उसके घर,रिश्तेदारों और अन्य सभी मुमकिन ठिकानो पर दबिश देने की बात पूर्व में कह चुकी है, लेकिन सवाल ये खड़ा होता है की जब पुलिस उसके बारे में सब जानती है तो अभी तक उसे गिरफतार क्यों नहीं कर पाई है और अभी तक क्यों खुले आम घूम रहा है। 

घटना 1 जून 2022 के दिन हुई जब मृतक नेहा अपनी बच्ची के साथ घर पर अकेली थी तभी आरोपी ने घर की डोर बेल बजाई और दरवाजा खुलने पर नेहा पर बन्दुक तान दी, उसने नेहा पर तीन गोलियां चलाई जिसमे से एक गोली उसके सर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

लेकिन आरोपी की निडरता का साबुत उस वक्त सामने आया जब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मिडिया पर वायरल हुआ, जिसमे यह साफ़ दिख रहा था की किस तरह आरोपी अपने एक साथी के साथ बेख़ौफ़ घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के फ्लेट से बाहर निकाला और नीचे उतर कर फरार हो गया, गोली की आवाज सुनकर पास वाले फ्लेट के लोग भी बाहर आए और दर्शक बन कर रह गए। 

मामले की जाँच में सामने आया की मृतक नेहा और आरोपी शक्ति सिंह एक दुसरे को पहले से ही जानते थे। नेहा और शक्ति सिंह दोनों एक दूसरे से फोन पर काफी बात करते थे। शक्ति नेहा को बहुत ज्यादा पसंद भी करता था। 

नेहा के घरवालों के सहमत नहीं होने पर दोनों की शादी नहीं हो सकी थी, इसके बाद से नेहा ने शक्ति सिंह से दूरी बना ली। शक्ति सिंह लगातार नेहा को फोन कर धमकाता रहता था। कई बार नंबर बदलने के बावजूद वो शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसे सामान्य समझकर नेहा के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी। 

जिसके बाद नेहा अपने पति चन्दन सिंह और 9 महीने की बेटी के साथ बिहार से उदयपुर आकर रहने लगी। मृतक के पति चंदन सिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले शादी के दौरान उसे शक्ति सिंह से सगाई और पूरे विवाद का पता लगा। इसके बाद पुलिस जाँच में ये भी सामने आया की शादी नहीं होने से नाराज शक्ति सिंह नेहा और उसके पति चन्दन सिंह को कई बार फोन पर नेहा को मारने की धमकी भी देता था। 

लेकिन किसको पता था की वो सच में ऐसा कर ही देगा। शक्ति ने नेहा की हत्या करने के लिए प्लान बनाया और इसके तहत वो अपने एक साथी के साथ उदयपुर आया उसने सूरजपोल इलाके की एक बैक ओन रेंट की दुकान से एक स्कूटी किरय पर ली और अपने साथी के साथ घटना को अंजाम देने के लिए मृतिका के घर पहुंचा। 

पुलिस जाँच में सामने आया की स्कूटी किराए पर लेने के लिए जो आधार कार्ड की कॉपी उसने डी वो भी फर्जी था। लेकिन इतना सब कुछ पुलिस द्वारा पता लगा लिया गया, पुलिस की टीमों ने लगा अलग मौकों पर उसके घर पर दबिश भी दे दी सारे प्रयास भी कर लिए लेकिन आरोपी को अभी तक क्यों नहीं पकड़ पाई ये एक सोचने का विषय है, और ऐसे में जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस कर सकती है जहाँ 7 महीने पहले हुई हत्या का आरोपी पुलिस के गिरफ्त अभी तक बाहर है। 

इस पर बात करते हुए डिप्टी एसपी शिप्रा राजावत ने कहा की इस मामले में लगातार आरोपी की तलाश की जा रही है, पूर्व में कई बार आरोपी के पते पर पुलिस टीम गई थी लेकिन वो नहीं मिला। राजावत ने एक बार फिर इस मामले को प्राथमिकता देते हुए आरोपी की गिरफ़्तारी की बात कही और कहा की एक बार फिर पुलिस टीमो को बिहार और आस पास के इलाकों में भेज कर उसके प्रयास किये जाएंगे और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।