×

बकरी चोर द्वारा की गई महिला पर फायरिंग में छठा आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने इस घटना के छठे आरोपी अजिया पुत्र रणसा गमार को गिरफ्तार कर लिया है।
 

मांडवा क्षेत्र में पशुओं को चराने निकली महिला पर गोली चलकर पशु लूटने के मामले में पुलिस की कार्यवाही में पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।  मामले में अनुसन्धान करते हुए पुलिस ने इस घटना के छठे आरोपी अजिया पुत्र रणसा गमार को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के अनुसार अजिया पुनावली तोरणा जंगलो में छिप कर बैठा था।

मामले के अनुसंधान में पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मय टीम और योजना के तहत अजिया को दबोच लिया।  दरअसल आरोपी अजिया पहले तोरणा के जंगलो में छुपा बैठा था मौका मिलते ही आरोपी पाली सिरोही की गाडी में बैठ कर भागने की फ़िराक में तभी इस बात की सुचना मिलते है पुलिस की प्रभावी कार्यवाही में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।  इस कार्यवाही को सफल बनाने में थानाधिकारी उत्तम सिंह, एएसआई शांतिलाल, हैड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह, तख्तसिंह, सीताराम, नारायणलाल, मनोज, शंभूलाल, जितेंद्र सिंह द्वारा मामले के आरोपी तक पहुँच पाए। आरोपी के खिलाफ पूर्व में सर्किल सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

जानिये मामले का सन्दर्भ 

मांडवा थानाधिकारी उत्तम सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग मांडवा थाना क्षेत्र के हर गाँव निवासी मृतका मंजू पत्नी काला गरासिया, उम्र 20 वर्ष की जंगल में बकरे चोरी करने आये अज्ञात नकाबपोश चोरों ने फायरिंग कर मंजू की हत्या कर दी। बकरे चराने साथ गई ननद चोपली ने भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस थाना मांडवा में अज्ञात नकाबपोश चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी।  हर गाँव निवासी मंजू गरासिया और उसकी ननद हर के जंगल में बकरे बकरियां चरा रही थी। उस दौरान करीब पांच लुटेरे बकरों को घेर कर चुराकर भाग रहे थे। मंजू ने देखा तो "चोर चोर"  का शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने मंजू पर फायर कर दिया। गोली मंजू के शरीर के कई हिस्सों पर लगी। जिससे मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मंजू की ननद डरी-सहमी शोर मचाती हुई गांव तक पहुंची। घटना की जानकारी घरवालों को दी। इस पर गांव के लोग मौके पर पहुचे, मगर तब तक लुटेरे भाग चुके थे। मंजु की मौत हो चुकी थी और उसके छाती और पेट में बंदूक के छर्रे लगने से खून निकल हुआ था।