×

साइफन चौराहे पर ATM लूट, 14 लाख ले गए चोर 

गैस कटर की मदद से ICICI Bank के ATM को काटा

 

उदयपुर 11 मार्च 2024 शहर के साइफन चौराहे के नजदीक सुबह करीब पांच बजे बदमाशों ने एक निजी बैंक का एटीएम काटकर इसमें रखे करीब 14 लाख रुपए चुरा लिए। शहर के एक व्यस्ततम चौराहे पर स्थित ATM Booth पर चोरों ने बेखौफ होकर गैस कटर की मदद सें से ATM को काटा और रुपए से भरी ट्रे से रुपए ले उड़े।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

अंबामाता थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अल सुबह करीब 4:40 बजे साइफन चौराहे के नजदीक ICICI Bank के ATM को गैस कटर से काटकर बदमाश, ट्रे में रखे करीब 14 लाख रुपए की नकदी उड़ा ले गए।

राजपुरोहित ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के बिल्डिंग पर लगे Cctv Camera कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

थानाधिकारी डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि ATM Booth पर गार्ड नहीं लगा हुआ है। CCTV Camera लगा रखे हैं,जिनकी लाइव हैंडलिंग मुंबई से होती है।वहां से बैंक के अधिकारियों के पास 5:15 बजे सूचना आई। इसके बाद उनका फोन थाने पर आया।

 राजपुरोहित ने कहा कि  वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कार में राशि लेकर फरार हुए। बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया गया। ऐसे
में यह संभावना है कि वारदात करने वाले बदमाश इलाके के बारे में पूरी तरह जानकार थे।

वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाते हुए चार टीमों का गठन किया। टीम को आसपास के जिलों में भी भेजा गया है।