×

फोन पर PAYTM के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

अपराधी को बरेली उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

 

उदयपुर संभाग के डूंगरपुर ज़िले में पेटीएम (PAYTM) के नाम पर ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करने के नाम पर महिला के बैंक खाते से राशि निकाल लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मई 2022 को प्रार्थिया प्रियंका राव ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमे उसने बताया था की 13 मई 2022 को करीब 12.30 PM पर मोबाईल नम्बर 916370146380 से अज्ञात व्यक्ति का काल आया जिसने कहा कि आप के खाते मे मेरा 25000/ हजार रूपये ट्रांसफर  हुआ है। आप फोन पे युज करते हो क्या जिस पर मेरे द्वारा मना करने पर उसने एकाउन्ट नम्बर बताया और कहा कि आप का फोन पे युज करते है उस को खोल कर देखे मेरे द्वारा फोन पे खोला गया जिसमे कोई राशि नही आई थी। 

उक्त व्यक्ति द्वारा मेरा फोन पे हेक कर मेरे बैंक खाता आफ बडौदा (BOB) के एकाउन्ट नम्बर 16970100005916 से करीब 12. 33,12.35 और 12.37 बजे तीन ट्रांजेक्शन 25000 / 25000/ ओर 50000/ हजार के करीब 100000 एक लाख रूपये निकाल लिये गये। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए डूंगरपुर एसपी राशि डोगरा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के निर्देशन मे नोपाराम डिप्टी एसपी आसपुर में टीम का गठन कर मामले की जाँच करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे, तभी से पुलिस टीम आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी। 

प्रकरण में बैंक ऑफ बडौदा शाखा साबला से डिटेल प्राप्त कर मोबाईल नंबर 6870146330 की कॉल डिटेल व युजर की जानकारी प्राप्त कर व विपक्षी खाता संख्या 881040566405 की KYC डिटेल शाखा प्रबंधक डी.बी. एस लक्ष्मी विलास मुम्बई से प्राप्त कर अभियुक्त प्रदीप मोर्य पिता मोहन मोर्य निवासी 319, मलुकपुर बरेली निकट मार्य सदन वार्ड 35 बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

पुलिस अब आरोपी से उसके द्वारा की गई ऑनलाइन ठगी के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ये भी पड़ताल कर रही है की इस ऑनलाइन ठगी के रेकेट में उसके साथ और कितने लोग शामिल है और पूर्व में इसने और कितने लोगो के साथ ठगी की है।