×

गोकुल विलेज के निर्माणाधीन भवन में महिला हत्याकांड का खुलासा 

बुरी नियत और राज़ खुलने के डर से की हत्या 
 
हत्या में लिप्त साथी मज़दूर विशाल मुनिया पुत्र अशोक मुनिया निवासी जुलवानिया राउटी रतलाम मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। 
 

उदयपुर 17 अगस्त 2020 । कल उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के गोकुल विलेज में निर्माणधीन भवन में एक 20 वर्षीया महिला के निर्मम हत्याकांड का 24 घंटे के पूर्व ही खुलासा करते हुए उदयपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी भवन में निवासरत साथी मज़दूर ही निकला। 

सवीना पुलिस थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया की गोकुल विलेज में निर्माणधीन भवन में 20 वर्षीया निरमा खराड़ी पत्नी मुकेश खराड़ी की हत्या में लिप्त साथी मज़दूर विशाल मुनिया पुत्र अशोक मुनिया निवासी जुलवानिया राउटी रतलाम मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। 

क्या है घटनाक्रम 

पुलिस ने बताया की मृतक निरमा, उसका पति मुकेश तथा उसी निर्माणाधीन भवन में रहने वाले विशाल मुनिया और उसकी पत्नी सीमा चारो लोग कल मज़दूरी पर जाते थे। कल निरमा के काम पर देर से पहुँचने पर ठेकेदार ने काम पर नहीं लगाया तो वह पुनः अपने निवास निर्माणाधीन भवन पर लौट आई, जब शाम को उसका शव लहूलुहान हालत पड़ा मिला। निरमा के गले और हाथ की नस कटी हुई थी वहीँ सर में चोट भी पाई गयी थी। 

ऐसे हुआ आरोपी पर शक 

ठेकेदार द्वारा काम पर नहीं लगाया तो निरमा वापिस अपने निवास पर लौट आई थी। वहीँ दिन में उसके साथ काम करने वाला विशाल मुनिया करीब 3 घंटे के लिए गायब था, इस सम्बन्ध में पुलिस ने पूछताछ की तो विशाल ने बताया की वह नाश्ता करने गया था, बीच में बारिश हो जाने से काम पर लेट आया। इस बात पर संदेह होने से पुलिस ने विशाल से पुनः पूछताछ की तो उसने निरमा की हत्या करना स्वीकार किया। 

बुरी नियत और राज़ खुलने के डर से की हत्या 

पुलिस अनुसन्धान में पाया गया की निरमा के निवास पर अकेले होने से विशाल बुरी नियत और गलत इरादे से अपने मज़दूरी करने की जगह से नाश्ता करने का बहाना बनाकर निर्माणाधीन भवन पर पहुँच गया। वह पर जाकर उसने निरमा के साथ छेड़खानी की जिस पर मृतका के विरोध करने और अपने राज़ खुल जाने के डर से विशाल ने वहां पड़ी ब्लेड से पहले तो निरमा का गला रेत दिया तथा बाद में काली की नसों को भी काट दिया व् लट्ठ से मृतका के सिर में वार कर दिये। जिससे मार्टका की मौके पर ही मौत हो गई।