×

उदयपुर के आयड़ क्षेत्र में उठी आग की लपटे 
 

हालाँकि इस आग से ज़्यादा जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है
 

उदयपुर के आयड क्षेत्र में शबरी कॉलोनी की गली नंबर 2 में आग लग गयी।  आग के उठते धुएं को उठती लपटों को देख कर आस पास के लोग ने हड़कंप मच गया।  जिस पर समय पर फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पा लिया।  

हालाँकि इस आग से ज़्यादा जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है।  भूपालपुरा थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया की शबरी गली नंबर 2 में रहने वाली केशीबाई की महिला के घर आग लगी है।  इस आग से  मकान में पड़े कपडे और लकडिया जलने का नुक्सान हुआ है।  जानकारी के अनुसार घर के ऊपरी मंजिल में बने कच्चे कमरे में आज लगी थी।