×

पानी की टंकी में मिली 10 माह की बच्ची की हत्या का खुलासा, मृतक की दादी गिरफ्तार 

लड़के की चाह में दादी ने ही की पोती की हत्या

 

महिला सहित दो गिरफ्तार

उदयपुर / चित्तौड़गढ़ 8 मई 2023। जिले के निकुम्भ थाना पुलिस ने 7 महीने पहले पानी के टंकी में मृत मिली 10 माह की बच्ची के हत्या का खुलासा करते हुए उसी की दादी को गिरफ्तार किया है और उसके इस अपराध में उसका साथ देने के आरोप में आरोपी महिला के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है। 

चित्तौड़गढ़ एसपी राजन दुष्यन्त से मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 अक्टूबर की है जब थानाक्षेत्र की आलाखेड़ी गांव के एक मकान की छत पर रखी पानी की टंकी में से एक 10 माह की बच्ची मिस्टी की लाश की बरामद हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज मामले की जाँच शुरू कर दी थी। 

जाँच के दौरान करीब 7 महीने बाद पुलिस को कई अहम् सुराग हाथ लगे थे जिसके आधार पर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक बच्ची मिस्टी की दादी 60 वर्षीय लीला पत्नी भंवर लाल मेनारिया को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने इस हत्या कांड में साक्ष्य मिटने में महिला की मदद करने के आरोप में उसके भांजे 42 वर्षीय अर्जुन मेनारिया को भी गिरफ्तार किया है। 

पुलिस पूछताछ  में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया की उसने ये हत्या पोता होने की चाह के चलते की और मासूम बच्ची को मार कर शव पानी की टंकी में डाल दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची की दादी व ताऊ ने बच्ची के अपहरण की झूठी अफवाह भी फैला दी, जिससे लोगो का ध्यान उनकी और से हट जाये। हत्या के साक्ष्य मिटाने में शामिल ताऊ ने ही बच्ची की हत्या का मुकदमा थाना निकुम्भ पर दर्ज कराया। मृतका बच्ची का पिता दुबई में हलवाई का काम करता था। जिसके तीन पुत्रियां थी।