×

2.50 लाख रूपये के गुटखा सिगरेट बरामद, एक गिरफ्तार 
 

हिरणमगरी पुलिस थाना की कार्यवाही 
 
 
लॉक डाउन के दौरान करीब ढाई लाख रूपये की धूम्रपान सामग्री ज़ब्त कर एक को किया गिरफ्तार 
 

उदयपुर 3 मई 2020। शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान करीब ढाई लाख रूपये की धूम्रपान सामग्री ज़ब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 

हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कृषि मंडी से सुमित पिता जिअंद राम उर्फ़ जीवत लाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 4 को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 25000 पाउच गुटखा, करीब 1200 पैकेट बीड़ी और सिगरेट ज़ब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब ढाई लाख रूपये है। 

पुलिस ने उक्त मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 188, 269, 270  भादस में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।